वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज (सोमवार) वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। पढ़ें, इस बजट में आम लोगों से जुड़ी कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और क्या हुआ सस्ता।
ये हुआ है सस्ता
50 लाख से कम कीमत में पहला घर खरीदने वालों को सरकार की ओर से ब्याज में सालाना 50000 रुपए अतिरिक्त ब्याज छूट
राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा का एलान। हर सरकारी जिला अस्पताल में डायलिसिस होगा। इससे डायलासिस सस्ता हो जाएगा।
रेफ्रिजेटेड कंटेनरों पर उत्पाद शुल्क घटाया जा रहा है। इसे 12.5 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किया जा रहा है।
इलेक्ट्रिक मोटर, स्लीव चेम्बर और इम्पेलर वाशर से उत्पाद शुल्क घटाकर 12.5 से 6 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे 50 प्रतिशत से अधिक पम्पों का उपयोग खेती में किया जा रहा है।
कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड रूम से भी उत्पाद शुल्क घटाया गया है। पहले इन पर 10 प्रतिशत टैक्स था, जो कि अब 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
यदि आपके पास देश के चार महानगरों में 30sq. मीटर है और अन्य शहरों में 60sq मीटर का फ्लैट है तो उसके प्रॉफिट में 100% डिडक्शन दिया जाएगा। यह छूट June 2016 से मार्च 2019 तक ही मिलेगी।
(Budget 2016 में टैक्स से जुड़ी घोषणाएं पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
ये हुआ है महंगा
-10 लाख से ज्यादा की कार महंगी हुईं
-पेट्रोल-सीएनजी पर उपकर बढ़ा।
-1 करोड़ से ज्यादा अमादनी वालों पर सरचार्ज 12 से बढ़कर 15 फीसदी किया गया
-एसयूवी कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा
-डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा
-छोटी कारों पर 1 प्रतिशत टैक्स बढ़ा
-बैटरी कारों को छोड़कर सभी कारें महंगी हुईं
-बीड़ी को छोड़कर सभी तंबाकू उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है
-सोने के गहने और ब्रांडेड कपड़े महंगे हुए।
अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है यानी सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी पहुंच गया है। सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर होगा। सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी। हवाई यात्रा महंगी होगी, साथ ही रेल टिकट भी महंगा होगा। केबल और सिनेमा देखना भी महंगा हो जाएगा। बीमा पॉलिसी महंगी हुई। मोबाइल बिल और होटल का खाना भी महंगा होगा। जिम जाना भी महंगा हो जाएगा।
