गुजरात भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को जुलाई से जिलों में ले जाने का फैसला किया है। पार्टी 12 सत्रों में 12,000 कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करने का प्लान बना रही है। मंगलवार को इस बात की घोषणा करते हुए गुजरात भाजपा अध्यक्ष विजय रुपानी ने कहा कि ट्रेंड वर्कर्स को पार्टी द्वारा सर्टिफिकेट्स भी दिए जाएंगे। रुपानी ने कहा, ”पार्टी नेताओं और वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों द्वारा चार चरणों में जिला स्तर पर 12,000 कार्यकर्ता ट्रेंड किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को इस दौरान 12 विभिन्न सब्जेक्ट्स पर ट्रेंड किया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा कि कार्यकर्ताओं को राज्य में ट्रेंड वर्कर्स के सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे और इससे पार्टी का एक विचारधारा कैडर बनेगा।’
पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए रुपानी ने कहा कि 4 जुलाई से 6 जुलाई तक, 24,000 पार्टी कार्यकर्ता 48,000 बूथों पर जाएंगे। कई जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सभाएं आयोजित करेंगे।
READ ALSO: सोशल मीडिया पर ऐसे होती है मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की तुलना, देखें मजेदार PHOTOS
रुपानी ने कहा, ”4-5 जुलाई को विशेष तौर पर, अहमदाबाद में पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के बड़े नेता जैसे वी.सतीश, दिनेश शर्मा, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और मैं खुद हिस्सा लूंगी। इसमें सांसदों के रोल, उनके मुद्दों और सांसद आदर्श ग्राम योजना के बारे में चर्चा की जाएगी।”