सर्दियों की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गायों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रख रही है। राज्य के अयोध्या नगर निगम ने गोशाल की गायों को सर्दी से बचाने के लिए 1200 जूट के कोट सिलवाने की तैयारी कर रहा है। भाजपा नेता और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी दी।

उपाध्याय ने कहा कि सामान्य रूप से गायों को सर्दी से बचाने के लिए बैग दिए जाते हैं। लेकिन यह उनके शरीर से गिर जाते हैं। इसलिए हम इनके लिए कोट सिलवाने पर विचार कर रहे हैं। हम पहले इस तरह के तैयार किए गए कोटों के कुछ सैंपल देखेंगे। यदि यह ठीए हुए तो हम और कोट तैयार करने के ऑर्डर देंगे।

गायों के लिए कोट सिलने का ऑर्डर एक किसान रज्जू पांडे को दिया गया है। मेयर उपाध्याय ने कहा कि यदि यह पहल ठीक रही तो हम इसे राज्य सरकार के लिए इस आशय का सुझाव भेजेंगे। यदि सरकार को यह पसंद आता है तो वह इसे राज्य के अन्य गोशालाओं की गायों के लिए लागू कर सकते हैं।

अयोध्या नगर निगम की गोशाला बेसिंगपुर गांव में स्थित है। यह अयोध्या शहर से 16 किलोमीटर दूर है। एक अधिकारी ने बताया कि इस समय यहां करीब 1200 जानवर रह रहे हैं। इसमें 700-800 सांड और बाकी गायें हैं। अयोध्या नगर निगम के सहायक निगम आयुक्त हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि यह पहल निगम आयुक्त सच्चिदानंद सिंह के निर्देश के तहत शुरू की गई है। सिंह ने कहा कि हम कोट तैयार कराने की प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने हमनें कुछ सैंपल के लिए ऑर्डर दे दिया है। इन सैंपल के तैयार हो जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इनकी लागत कितनी पड़ रही है। एक सप्ताह के भीतर इसके लॉजिस्टिक के बारे में भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अयोध्या के मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह पहले ही गोशाला चलाने वाले लोगों को इस पहल का अनुकरण करने की बात कह चुके हैं।