Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से फिलहाल केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। लोकसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल को कुल 264081 वोटों से हराया था। 2014 और 2009 में भी अर्जुन राम मेघवाल ही इस सीट से सांसद बने थे। इस बार अर्जुन राम मेघवाल के सामने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल होंगे।
कौन लड़ सकता है बीकानेर से चुनाव?
बीजेपी ने इस बार भी बीकानेर लोकसभा सीट से अर्जुन राम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को मौका दिया है।
बीकानेर लोकसभा सीट | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
बीजेपी | अर्जुन राम मेघवाल |
कांग्रेस | गोविंद राम मेघवाल |
अन्य | अभी घोषणा नहीं हुई है |
क्या है जातीय समीकरण?
बीकानेर (एससी) सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 434,929 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 23.7% है। वहीं एसटी मतदाता लगभग 7,341 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.4% है। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 121,838 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 6.6% है।
ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,249,733 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 68.1% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 585,411 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 31.9% है। 1999 के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। फिलहाल बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल यहां से सांसद और माना जा रहा है कि वह फिरसे बीजेपी का टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।