नागरिकता कानून के खिलाफ आज आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने बिहार बना का ऐलान किया है। इसको देखते हुए बिहार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बंद के मद्देनजर राजधानी पटना में 2 हजार अतरिक्त पुलिस बल के साथ 50 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इस बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर CAA का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जहानाबाद में कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। साथ ही वहीं पटना, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर आदि जगहों पर सड़क जाम कर दी गई।
#WATCH RJD workers vandalise auto rickshaws in Bhagalpur during ‘bandh’ called by the party against Citizenship Act and National Register of Citizens. #Bihar pic.twitter.com/d2sbDcdlA2
— ANI (@ANI) December 21, 2019
RJD, Bihar Bandh: इससे पहले उत्तर प्रदेश (यूपी) के कानपुर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, संभल, गाजियाबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शकारियों ने हिंसा-आगजनी की। जिसके चलते 20 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस दौरान उपद्रव में 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस बीच सरकार ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।


नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार बंद (Bihar Bandh) के दौरान शनिवार को राज्य में कई जगह भारी हिंसा हुई है। सबसे बड़ी घटना पटना में हुई, जहां दो गुटों के बीच भिड़त के दौरान जमकर पथराव हुआ। मीडिया के अनुसार गोलीबारी में 11 लोगों को गोली लगी है।
बिहार बंद आंदोलन में नहीं दिखे तेज प्रताप यादव।
डाक बंगला चौराहा पर आंदोलनकारियों को संबोधित कर वहां से निकल गए तेजस्वी। आंदोलनकारी अभी भी वहां डटे हुए हैं।
पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की झड़प के बाद तनाव बरकरार। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती। वहां टमटम पड़ाव के नजदीक एक धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाई गई है।
बिहार में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महागठबंधन ने बिहार बंद का आयोजन किया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस रैली का नेतृत्व कर रहे है। इस दौरान कई जगहों हिसंक प्रदर्शन देखने को भी मिले है।
राजद कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में ऑटो रिक्शा को 'नागरिकता' अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ पार्टी द्वारा बुलाए गए 'बंद' के दौरान हिंसा भड़का।
आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनआरसी के बारे में नीतीश पक्ष और विपक्ष दोनों की भाषा बोल रहे ताकि चेहरा बचा रहे पर जनता सब समझ रही है। जब तक सीएए और एनआरसी वापस नहीं होगा आंदोलन चलता रहेगा।
आरजेडी कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की। गया के खिजरसराय, बांकेबाजार, गुरारू में भी आरजेडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
बक्सर में ट्रेन रोककर कर परिचालन को बाधित किया जा रहा है। शहर के ज्योति चौक पर आगजनी कर वाहनों को चलने से रोका। शहर में सड़क पर उतरकर राजद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी दुकानों को कराया।
बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। RJD कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है 'काला कानून नहीं चलेगा। मैं भारतीय हूं.' नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है।
बिहार: वीआईपी (विकसशील इन्सान पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पटना में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ दिए।
राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कोर्ट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर आगज़नी कर पटना से गया जाने वाली ट्रेन को रोक दिया। वहीं एनएच 83 पर कई गाड़ियों के टायर की हवा निकाल दी जिससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया और एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
राजद कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक को जाम कर दिया और एनआरसी बिल और नए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा भी किया। इस वजह से पटना से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर और छपरा आने जाने वाली मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया है।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और संभावित एनआरसी (NRC) के विरोध में आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है। इस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। बंद के मद्देनजर पटना में 2 हजार अतरिक्त पुलिस बल के साथ 50 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
नागरिकता कानून के खिलाफ आज आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने बिहार बना का ऐलान किया है। इसको देखते हुए बिहार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर CAA का विरोध कर रहे हैं।
बिहार: राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया है साथ ही कानून के खिलाफ आज बिहार में बंद का आह्वान किया है।