पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ रेकॉर्ड 58,832 मतों से जीत हासिल की है। बता दें कि सभी की नजरें भवानीपुर उपचुनाव पर ही लगी हुई थीं। अब ममता बनर्जी सीएम पद की कुर्सी पक्की हो गई है।

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने का बाद कहा, जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है।

रअसल यह उपचुनाव भाजपा और टीएमसी दोनों के लिए नाक का सवाल बना हुआ था। अब भवानीपुर सीट पर ममता की जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और जश्न में डूबे हैं।

Live Updates
15:01 (IST) 3 Oct 2021
जीत के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी

जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है: कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

14:40 (IST) 3 Oct 2021
ममता बनर्जी की जीत सुनिश्चित

आखिरी राउंड की काउंंटिंग में ममता ब नर्जी अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका टिबरेवाल से 58 हजारो वोटों से आगे चल रही हैं।

14:05 (IST) 3 Oct 2021
52 हजार वोटों से आगे ममता बनर्जी

चुनाव आयोग के मुताबिक ममता बनर्जी, भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से 52 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भवानीपुर औऱ कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

13:56 (IST) 3 Oct 2021
कोलकाता में जश्न मनाते टीएमसी कार्यकर्ता

13:43 (IST) 3 Oct 2021
क्या बोले ममता बनर्जी के भाई?

यहां टीएमसी पार्टी ही काम करती है और कोई पार्टी यहां है ही नहीं, दीदी को सब पहचानते हैं। 2026 में हम लोग दिल्ली में दिल्ली सरकार बनाएंगे: भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी के भारी मतों से आगे चलने पर उनके भाई कार्तिक बनर्जी

13:10 (IST) 3 Oct 2021
समसेरगंज और जंगीपुर का हाल

समसेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम पांचवें चरण की मतगणना के बाद 3,768 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 19,751 मत मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर रहमान को 15,983 मत मिले हैं। जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन दूसरे चरण की मतगणना के बाद 4,715 मतों से आगे चल रहे हैं। हुसैन को 9,213 मत मिले और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 4,498 मत मिले हैं। इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था।

13:07 (IST) 3 Oct 2021
चुनाव आयोग ने प बंगाल के चीफ सेक्रटरी को लिखा पत्र

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी को पत्र लिखकर चुनाव परिणाम के दौरान और बाद में होने वाले सभी तरह के जश्न पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

12:26 (IST) 3 Oct 2021
11वें चरण की गिनती के बाद 34 हजार वोटों से आगे ममता बनर्जी

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के 11वें राउंड की मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 34,000 मतों से आगे चल रही हैं।

12:20 (IST) 3 Oct 2021
कोलकाता, भवानीपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं का जश्न

ममता बनर्जी की बढ़त को देखते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11:48 (IST) 3 Oct 2021
सातवें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी की तेज बढ़त

  • भवनीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सातवें राउंड की गिनती के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से 25,314 वोटों से आगे चल रही हैं। समशेरगंज और जंगीपुर में भी टीएमसी आगे हैं।
  • 11:45 (IST) 3 Oct 2021
    अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की तारीफ की

    पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है, 'ये जो ‘ममता दीदी जी’ की जीत है वही तो ‘सत्यमेव जयते’ की रीत है।'

    11:16 (IST) 3 Oct 2021
    भाजपा कि प्रियंका से बड़े अंतर से आगे ममता बनर्जी

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल से 12,435 मतों से आगे चल रही हैं।

    10:55 (IST) 3 Oct 2021
    दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी ममता बनर्जी की बढ़त

    दूसरे चरण की गिनती के बाद ममता बनर्जी अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका टिबरेवाल से 2377 वोटों से आगे चल रही हैं। ममता बनर्जी को कुल 5333 वोट अब तक मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 2959 मत हासिल हुए हैं।

    10:47 (IST) 3 Oct 2021
    ममता बनर्जी के आवास के बाहर जश्न

    कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

    10:09 (IST) 3 Oct 2021
    पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 2800 वोटों से आगे ममता बनर्जी

    पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। ममता बनर्जी को 3600 से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं प्रियंका टिबरेवाल को 881 वोट हासिल हुए हैं। ममता बनर्जी बड़े अंतर से आगे चल रही हैं।

    09:56 (IST) 3 Oct 2021
    भाजपा उम्मीदवार ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

    भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटों की गिनती के दौरान धांधली होने की आशंका जताई। उन्होंने मांग की कि वोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।

    09:54 (IST) 3 Oct 2021
    पोस्टल बैलेट- 775 वोटों से आगे ममता बनर्जी

    सुबह 8 बजे से ही भवानीपुर समेत पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी की निगाहें भवानीपुर सीट पर हैं। जानकारी के मुताबिक पोस्टल बैलेट की गिनती में सीएम ममता बनर्जी आगे चल रही हैं।