Asian Games 2018 India Medal Tally, Medal Table  Asian Games 2018 :  18वें एशियाई खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए निशानेबाजी में बेहद शानदार रहा। भारत ने इस दिन एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल तीन पदक अपने नाम किए। मेरठ के रहने वाले महज 16 साल के सौरभ चौधरी ने मंगलवार को अपने पहले ही एशियाई खेलों में सोने पर निशाना लगा भारत को दिन की स्वर्णिम शुरुआत दी। सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारत के अनुभवी निशानेबाज और पिछले तीन एशियाई खेलों में पदक अपने नाम कर चुके संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक अपनी झोली में डाला।

भारत को हालांकि मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल पदक नहीं मिल सका। श्रेयसी सिंह और लक्ष्य श्योराण फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता। उनके साथ अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। फाइनल में पहले पांच निशानों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सौरभ दूसरे और अभिषेक चौथे स्थान पर थे।

इसके बाद दोनों ने अपनी लय बरकरार रखते हुए शीर्ष-3 खिलाड़ियों में जगह बनाई। यहां एक गलत निशाने के कारण अभिषेक स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। साल 2015 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले सौरभ ने अपने दोनों निशाने जापान के तोमोयुकी मात्सुदा से बेहतर लगाते हुए सोना जीता। तोमोयुकी को रजत पदक हासिल हुआ।

Live Blog

Asian Games 2018 Live Score Day 3: Read Asian Games 2018 Live Updates in English Here

Highlights

    18:05 (IST)21 Aug 2018
    दिव्या कांकरान ने जीता कांस्य

    भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। दिव्या ने कांस्य पदक के मैच में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से मात देकर तकनीकी दक्षता के आधार पर मात देते हुए अपने पहले ही एशियाई खेलों में पदक जीता। दिव्या को मंगोलिया की पहलवान तुमेनटसेटसेग शारखु ने क्वार्टर फाइनल में 11-1 से मात दी थी। 

    17:13 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 49-30 से मात दी

    भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में थाईलैंड को 49-30 से मात दी। ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम की यह तीसरी जीत है। भारत ने इससे पहले, श्रीलंका को 44-28 से और बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि दक्षिण कोरिया के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में उसे 23-24 से हार का सामना करना पड़ा था।

    15:56 (IST)21 Aug 2018
    महिला टीम को मिली चौथी हार

    भारतीय महिला हैंडबाल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को ग्रुप-ए के मैच में उत्तरी कोरिया ने भारत को 49-19 के अंतर से मात दी। भारत ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उसे हार मिली है। 

    15:36 (IST)21 Aug 2018
    भारत ने जीता पहला पदक

    भारतीय टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में ताक्रा की टीम स्पर्धा का कांस्य अपने नाम किया। यह भारत द्वारा इस स्पर्धा में जीता गया पहला एशियाई खेलों का पदक है।

    15:13 (IST)21 Aug 2018
    ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा की पदक दौड़ से बाहर भारत

    श्रेयसी सिंह और लक्ष्य की भारतीय टीम  निशानेबाजी की ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं। श्रेयसी और लक्ष्य की भारतीय टीम फाइनल स्पर्धा से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 

    14:23 (IST)21 Aug 2018
    पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-शरण

    भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने एशियाई खेलों में मंगलवार को टेनिस की पुरुष युगल वर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के नुतानोन कदचापनन और विशाया त्रोंगचारोएनचेकुल की जोड़ी को मात दी। 

    14:06 (IST)21 Aug 2018
    क्वार्टर फाइनल में हारे मनीष

    भारत के पहलवान मनीष यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन पुरुषों की 67 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए। प्री-क्वार्टर फाइनल में मनीष को कजाकिस्तान के अल्मत केबीसपायेव ने 8-0 से शिकस्त दी। 

    13:59 (IST)21 Aug 2018
    क्वार्टर फाइनल में हारे ज्ञानेंद्र

    भारत के पुरुष पहलवान ज्ञानेंद्र 60 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।  ज्ञानेंद्र को उज्बेकिस्तान के इस्लोमजोन बाखरामोव ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। 

    13:39 (IST)21 Aug 2018
    वियतनाम से हारीं भारतीय महिलाएं

    भारतीय महिला वॉलीबाल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। भारत को पूल-बी के मैच में वियतनाम ने 3-0 से मात दी। इससे पहले भारतीय टीम रविवार को कोरिया ने 3-0 से हरा दिय था। 

    13:24 (IST)21 Aug 2018
    महिला रिकर्व टीम के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत

    दीपिका कुमारी, प्रोमिला देमेरी और अंकिता भकत की भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को महिलाओं की रिकर्व टीम तीरंदाजी स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना मंगोलिया से होगा। 

    13:11 (IST)21 Aug 2018
    संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत

    भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है।

    12:58 (IST)21 Aug 2018
    संजीव राजपूत ने जीता सिल्वर मेडल

    50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में संजीव राजपूत ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। एशियन गेम्स 2018 में ये भारत के लिए 8वां पदक है। 

    12:46 (IST)21 Aug 2018
    संजीव राजपूत का फाइनल में शानदार प्रदर्शन जारी, पदक की उम्मीदें बढ़ीं

    भारतीय शूटर संजीव राजपूत 50 मीटर एयर पिस्टल 3-पोजिशन प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर काबिज हैं। 

    12:43 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय पहलवान ज्ञानेंद्र दहिया ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी

    भारतीय पहलाव ज्ञानेंद्र दहिया ने 60 किलोग्राम भारवर्ग की ग्रीको रोमन की कुश्ती में थाइलैंड के पियाबुत वीरतुल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट भारत को स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। 

    12:19 (IST)21 Aug 2018
    संजीव राजपूत ने जगायी एक और पदक की उम्मीद

    50 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय शूटर संजीव राजपूत दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इससे पहले शूटिंग में भारत को आज एक गोल्ड और एक कांस्य पदक मिल चुका है। 

    12:09 (IST)21 Aug 2018
    हैंडबाल में भारत का सामना पाकिस्तान से

    भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम जल्द ही मुख्य राउंड के ग्रुप-3 में पाकिस्तान की हैंडबाल टीम का सामना करने उतरेगी। वहीं टेनिस में भारत के सुमित नांगल और रामनाथन राम कुमार की जोड़ी पुरुषों की डबल प्रतियोगिता में चीनी ताइपे ती चेन और शेनयान पेंग की जोड़ी का सामना करेगी।

    11:52 (IST)21 Aug 2018
    अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट कर दी बधाई
    11:36 (IST)21 Aug 2018
    महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को हराया

    भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज ग्रुप-ए के मैच नंबर 9 में इंडोनेशिया की टीम को 54-22 के अंतर से हरा दिया है। भारतीय महिला कबड्डी ने टीम अभी तक खेले अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। इंडोनेशिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम का डिफेंस, सटीकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आसान जीत हासिल की।

    11:06 (IST)21 Aug 2018
    शूटिंग में एक और पदक की उम्मीद बढ़ी, संजीव राजपूत ने फाइनल में किया प्रवेश

    भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50मीटर राइफल 3 पोजिशन प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालांकि एक अन्य शूटर अखिल श्योरन फाइनल में स्थान बनाने से चूक गए। इससे पहले सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने आज भारत को एक गोल्ड और एक कांस्य पदक दिलाया है।

    10:45 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड मेडल

    भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने पुरुषों के 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को खुशी मनाने का एक और मौका दिया है। इसके साथ ही भारत को शूटर अभिषेक वर्मा ने दोहरी खुशी मनाने का मौका दिया है। बता दें कि अभिषेक वर्मा ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। 

    10:32 (IST)21 Aug 2018
    शूटिंग में एक पदक की उम्मीद और बढ़ी

    अब सभी की निगाहें भारतीय शूटर सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा पर लगी हुई हैं। एशियन गेम्स में जारी 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष प्रतियोगिता के फाइनल में सौरभ चौधरी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, वहीं अभिषेक वर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

    10:28 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय खिलाड़ियों ने फेंसिंग और ताइक्वांडों में अपने-अपने मैच जीते

    भारतीय फेंसिंग खिलाड़ी जसजीरत सिंह ने वियतनाम की खिलाड़ी त्रान थी को 5-4 से मात दे दी। वहीं भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक ने महिलाओं के 57 किलो भारवर्ग में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

    09:58 (IST)21 Aug 2018
    पदक तालिका में चीन शीर्ष पर काबिज

    एशियन गेम्स 2018 में एक बार फिर चीन ने अपना दबदबा कायम रखा है और 36 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। 

    09:47 (IST)21 Aug 2018
    भारत की महिला वॉलीबाल टीम हारी

    भारत की महिला वॉलीबाल टीम पूल-बी में वियतनाम से 3-0 से हार गई है।

    09:43 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय नौकायन टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

    भारतीय नौकायन टीम ने पुरुषों के क्वाडरपल स्कल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत के मलकीत सिंह और गुरइंदर सिंह ने भी नौकायन की पुरुषों की पेयर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  

    09:22 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय शूटर सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा ने फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

    भारतीय शूटर सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की 10 मीटर एअर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। सौरभ चौधरी ने जहां 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, वहीं अभिषेक वर्मा 580 अंकों के साथ छठे नंबर पर रहे।

    09:20 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया

    शूटिंग- 50 मीटर राइफल के पुरुष इवेंट में भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने दूसरा और अखिल श्योरन ने 16वां स्थान हासिल किया है।

    09:09 (IST)21 Aug 2018
    बजरंग पुनिया के घर त्योहार सा माहौल

    एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया के सोनीपत स्थित घर पर खुशी का माहौल है। बजरंग पुनिया के परिजनों का कहना है कि हम बहुत खुश हैं और अब उसके भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। अब हम उसे टोक्यो ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि बजरंग पुनिया ने एशियन गेम्स में पुरुषों के 65 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

    09:06 (IST)21 Aug 2018
    भारतीय रोवर दत्तु भोकनल ने फाइनल में जगह बनायी

    भारतीय रोवर दत्तु भोकनल ने पुरुषों की सिंगल स्कल प्रतियोगिता के लिए फाइनल में जगह बना ली है। दत्तु ने रेपचेज में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

    09:03 (IST)21 Aug 2018
    अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल देने पर बधाई दी