मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। एयर इंडिया ने महिला को फ्लाइट में चढ़ने से रोकने का कारण ‘ओवर बुकिंग’ बताया है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। महिला को बाद में दिल्ली-लंदन उड़ान से भेजा गया। उन्‍हें न्यूयॉर्क जाना था। यह मामला चर्चा में तब आया जब महिला की बेटी ने टि्वटर पर इस बारे में जानकारी दी। महिला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनकी मां चल नहीं सकतीं, इसलएि उन्‍होंने व्‍हीलचेयर के लिए गुजारिश की थी। लेकिन कई व्‍हीलचेयर भी कई बार प्रार्थना करने के बाद दी गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया ने ओवरबुकिंग की वजह से अमेरिका जाने वाली उड़ान में मेरी मां को बैठने नहीं दिया। मेरी मां व्‍हीलचेयर पर हैं और डरी हुई हैं। कृपया मदद करें।”