मुंबई के रिहाइशी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक मैदान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जाता है ऐसा किसी तकनीकी खराबी के चलते कराना पड़ा।
एमआई-17 हेलिकॉप्टर 6 अफसरों को लेकर एयरबेस की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें सवार सभी अफसर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
IAF Chopper makes emergency landing in BKC area of Mumbai,Air Force personnel at the spot pic.twitter.com/yFqYTPiNuB
— ANI (@ANI_news) October 21, 2015
इमरजेंसी लैंडिंग होते ही तकनीकी अफसर वहां पहुंच गए। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात कर दी गई।
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें