समाजवादी पार्टी से महाराष्ट्र में विधायक अबु आजमी के विवादित बयान पर ट्विटर यूजर्स का गुस्सा फूटा। यहां तक दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी उनके लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। स्वाति ने लिखा, ‘अबु आजमी ने कहा कि रेप को रोकने के लिए लड़कियों को सऊदी की तरह अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए। मैं कहना चाहूंगी कि भारत को सऊदी बनाने की जगह अबु को ही सऊदी चले जाना चाहिए।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘महिलाओ को अपने कपड़ों का चयन करने की आजादी तो मिले परंतु ट्रिपल तलाक से नहीं। क्या यह दोहरा चरित्र नहीं’, तीसरे ने लिखा, ‘अबू आजमी को जनता के हवाले करो फिर जनता बतायेगी इसे असली पैट्रोल क्या होता है और कैसे आग लगती है’, वहीं अगले ने लिखा, ‘आग और चींटी मैं दिमाग नहीं है, इसलिए वह किसी का भला और बुरा सोच के नहीं आते। इंसान मैं तो दिमाग है। वह तो आग के पास नहीं जाइएगा।’

इसके अलावा कुछ लोगों ने मामले में बॉलिवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का नाम भी घसीटा। दरअसल, आयशा टाकिया अबु आजमी के लड़के फरहान आजमी की पत्नी हैं। दोनों की 2009 में शादी हुई थी।

दरअसल,अबु आजमी ने मंगलवार (3 जनवरी) को लड़कियों के बाहर घूमने को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘आज मॉडर्न जमाने में जितनी औरत नंगी नजर आती है उतना उसे फैशनेबल कहा जाता है।’ इसके अलावा बैंगलूरू में हुई छेड़खानी के मुद्दे पर बात करते हुए अबु आजमी ने कहा था, ‘अगर मेरी बहन बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उसका भाई-पति उसके साथ ना हो तो यह ठीक नहीं है। अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग आएगी तो आग लगेगी ही। शक्कर गिरी होगी तो चींटी वहां जरूर आएंगी।’

देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आए –

https://twitter.com/LafadiLaunda/status/816223542719037441

https://twitter.com/sushilv115/status/816206572229632000

https://twitter.com/ikumaarrakesh/status/816215919928217600

https://twitter.com/LafadiLaunda/status/816222712972472320

https://twitter.com/bickyms/status/816255284284792833

https://twitter.com/PrakashPadhy/status/816207077706059776