Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है। इस संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। यह सत्र 1 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस सत्र के आखिरी दो दिनों में ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हुआ है। इसको लेकर विपक्ष ने काफी विरोध किया है। इसके अलावा राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा से संबंधित शांति विधेयक भी परित हो चुका है। शीतकालीन सत्र के दौरान वंदे मातरम से लेकर चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर लंबी बहस हुई थी। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एक-दूसरे पर काफी पलटवार हुए।

ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की फूली सांस, मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाइयां

आज सत्र के आखिरी दिन भी दोनों ही सदनों में हंगामे के आसार हैं। वहीं आज विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक चिकित्सा पर WHO के दूसरे ग्लोबल समिट के समापन समारोह में संबोधन देंगे। यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 21 दिसंबर को यहां तेलंगाना के BLO के साथ बैठक करेंगे।

Live Updates
11:25 (IST) 19 Dec 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जी राम जी विधेयक के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों ने संसद द्वारा पारित वीबी-जी राम जी विधेयक 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

10:17 (IST) 19 Dec 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गिरिराज सिंह ने बोला जी राम जी विधेयक के विरोधियों पर हमला

वीबी-जी राम जी विधेयक 2025 के खिलाफ टीएमसी सांसदों के 12 घंटे के धरने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वीबी-जी राम जी विधेयक 2025 का विरोध सिर्फ वही लोग करेंगे जिनका मजदूरों से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ वही लोग इसका विरोध करेंगे जिन्हें राजनीति करनी है। क्या 100 दिन की गारंटी के बजाय 125 दिन की गारंटी देना गलत है? यह मजदूरों के हित में है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे मजदूरों के दुश्मन हैं।

10:11 (IST) 19 Dec 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली अहमदाबाद स्पाइसजेट फ्लाइट कैंसिल

दिल्ली में खराब मौसम के कारण दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG8193 रद्द कर दी गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को फुल रिफंड या अगली उपलब्ध उड़ान में यात्रा करने का विकल्प दिया गया है।

10:10 (IST) 19 Dec 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सरकार हटाना चाहती थी गांधी जी का नाम - कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

संसद द्वारा पारित वीबी-जी राम जी विधेयक 2025 पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उनके (बीजेपी) मूल संगठन ने 1948 में गांधीजी की हत्या की थी और कल मोदी जी की सरकार ने गांधीजी के नाम की हत्या कर दी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें उन चीजों से एलर्जी है जिनमें गांधीजी और नेहरूजी के नाम आते हैं। वे उन नामों को हटाना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसलिए वे ऐसा करते हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था इस पर बहुत निर्भर थी... अगर सरकार चाहती तो वे खामियों को दूर कर सकते थे और कुछ चीजें जोड़ सकते थे... लेकिन वे गांधीजी का नाम हटाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

10:06 (IST) 19 Dec 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मध्य प्रदेश एसआईआर में कट सकते है 25 लाख नाम

मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य की मतदाता सूची से लगभग 25 लाख नाम कटने की संभावना जताई गई है। SIR अभियान के दौरान सामने आए आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में मतदाता या तो अपात्र पाए गए हैं, या उनकी जानकारी अधूरी है, जिसके चलते यह कार्रवाई प्रस्तावित है।