06 August Highlights: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, SDRF, अग्निशमन विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने भटवारी, मनेरी, गंगोरी और उत्तरकाशी में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

यूक्रेन में युद्धविराम को लेकर अमेरिका और रूस के बीच आज मॉस्को में बातचीत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 24 घंटे के भीतर टैरिफ में और बढ़ोतरी करेंगे। संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है। बिहार में SIR का विपक्षी सांसदों ने विरोध किया और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से ‘अपमानजनक टिप्पणी’ से संबंधित एक मामले में झारखंड के चाईबासा की एक एमपी-एमएलए अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें सीएम हेमंत सोरेन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित तमाम लोग शामिल हुए।

Live Updates

देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

09:09 (IST) 5 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली की सीएम ने सड़कों पर झाड़ू लगाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत करते हुए तिमारपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाई।

09:08 (IST) 5 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: क्या उनके पास दो वोटर आईडी हैं – चिराग पासवान

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘संदेह की यह स्थिति कौन पैदा कर रहा है? बिहार में विपक्ष के नेता के तौर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और शिकायत करते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। चुनाव आयोग ने तुरंत उनके दावों का खंडन किया और पूरी सूची जारी कर दी जिसमें उनका नाम भी था। अब सवाल उठता है कि क्या उनके पास दो वोटर आईडी हैं। अगर ऐसा है तो यह बेहद चिंताजनक है। यह चुनाव आयोग और विपक्ष की चिंता का विषय रहा है। आप वोटों की नकल में शामिल हैं, जिस पर आपने आरोप लगाया था।’