हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गए। हादसा मोदी के पुतले को आग लगाने के वक्त हुआ। लपटों ने तीन कार्यकर्ताओं को चपेट में ले लिया। इनमें एक महिला है। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेसी अपने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और मोदी व उनके मंत्रियों के पुतले फूंके।
A Congress worker suffers burns while trying to set an effigy on fire during a protest on #NationalHerald in Shimla. pic.twitter.com/P2awnWF9Nt
— ANI (@ANI_news) December 14, 2015