7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की तरफ से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को राहत दी गयी है। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 8 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकारी बैंक के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए अगस्त महीने की सैलरी में जुड़कर मिलेगा।

सरकार की तरफ से कर्मचारियों के डीए में 2-10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2021 के लिए बढ़ाया गया है। दूसरे शब्दों में यह बढ़ोतरी सिर्फ 3 महीने के लिए की गयी है। इसे ऑल इंडिया एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर तय किया गया है।

सरकार द्वारा उठाए गए कदम से बैंक कर्मचारियों को अलग-अलग लाभ होगा। अगर बात बैंक पीओ की बात करें तो उसकी सैलरी 40 से 42 हजार रुपए के करीब होती है। जिसका बेस‍िक 27,620 रुपए है। इस पर डीए की बात करें तो 2.10 फीसदी का इजाफा हुआ है। पीओ के लिए सर्विस हिस्ट्री के नियमानुसार पूरी सर्विस के दौरान एम्प्लॉई को 4 इंक्रीमेंट दिए जाते हैं। प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक सैलरी 42,020 रुपए होती है।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के आदेश के अनुसार मई, जून और जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्‍ते का आंकडा 367 स्लैब था। अगस्त से अक्टूबर के लिए इसमें 30 स्लैब का इजाफा हुआ है। जिस पर अब पीएसयू बैंक कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 2.10 फीसदी बढ़कर 27.79 फीसदी हो गया है। पहले महंगाई भत्ता 25.69 फीसदी था।

बताते चलें कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए), महंगाई राहत (डीआर) के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) में वृद्धि की थी। अब, केंद्र ने एक और फैसला लिया है। इस फैसले से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के जबरदस्‍त लाभ होगा। अब सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना की समय सीमा मार्च 2022 तक बढ़ा दि‍या है।