7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अबतक ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी जो अब बढ़ाकर दोगुनी हो गई है। इसका मतलब अब ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रूपाय कर दी गई है। सरकार के इस फैसले का फायदा जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों को होगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन लगने वाले स्‍वायत्‍त संस्‍थान नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारी इसके पात्र होंगे। सरकार ने गत 24 फरवरी को इसका आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा को 29 मार्च, 2018 से बढ़ाया गया है। सरकार के इस फैसले का लाभ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से 1 जनवरी 2004 के बाद जुड़ने वाले लोगों को मिलेगा।

आदेश में कहा गया है कि नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्‍युटी एक्‍ट 1972 लागू किया जा रहा है और एनवीएस पेमेंट ऑफ ग्रेच्‍युटी को वापस लिया जा रहा है। इससे पहले वित्‍त मंत्रालय ने टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तक रूपाय कर दिया था। समय-समय पर सरकार द्वारा बाजार की माली हालत, कंपनियों के बजट, उनकी आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों को वेतन देने की क्षमता एवं वेतन सीमा के आधार पर ग्रेच्‍युटी की सीमा को बढ़ाया जाता रहा है।

वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च 2018 में ही ग्रेच्‍युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई थी। बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में उचित रूप से शिक्षा प्रदान करता है। देश के हर में एक जवाहर नवोदय विद्यालय होता है जहां ग्रामीण छेत्र में रहने वाले बच्चे पढ़ते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की स्‍थापना 1986 में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद की गई थी।