भले आपको अपनी हाथों की रेखाओं को देखकर पता ना चले लेकिन हर रेखा का अपना महत्व होता है और हर रेखा कुछ कहती है। हाथों की लकीरें आपके बारें में बहुत कुछ बता सकते हैं। हाथों की रेखाओं से आपकी आर्थिक स्थिति से लेकर आपके दिमाग तक की जानकरी दे मिल सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके हाथ की कौनसी रेखा आपके करोड़पति होने के बारे में बताती है। शास्त्रों के अनुसार हस्त रेखा हमारे हाथ में अंग्रेजी का एम अक्षर छिपा होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथों की हथेली की रेखाओं को जोड़ने के बाद यदि यह अक्षर बनता है तो वह बेहद किस्मत वाला माना जाता है।

अगर हाथ की मस्तिष्क रेखा कहीं से टूटी ना हो और कहीं से कटी हुई ना होऔर भाग्य रेखा जीवन रेखा के साथ एक और रेखा निकालती तो ऐसा कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति के हाथों में करोड़ों की संपत्ति होगी। ऐसा व्यक्ति बहुत अमीर होता है। करोड़पति व्यक्ति के बारे में कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की उंगलियां सीधी और पतली हों तथा भाग्य रेखा एक या एक से ज्यादा हो तो ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत से करोड़पति बनता है।

अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा थोड़ी मोटी और शनि पर्वत तक जाती हो और हथेली पर गुरु, सूर्य, शनि, बुध चारों पर्वत सही उभार वाले हैं तो ऐसे व्यक्ति के बारें में कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को अचानक पैसा मिलता है। यदि मस्तिष्क रेखा (मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा लगभग एक ही स्थान से प्रारंभ होती है) और जीवन रेखा के मध्य थोड़ा अंतर हो तो व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है।

हस्त रेखा के बारे में कहा जाता है कि जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरती है उसे जीवन रेखा कहते हैं। यह रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित गुरु पर्वत के आसपास से शुरु होती हुए ऊपर की और जाती है तो कम उम्र और लंबी जीवन रेखा लंबी उम्र की ओर इशारा करती है। वहीं अगर जीवन रेखा टूटी हुई हो तो यह अशुभ मानी जाती है।