Whiteheads: How to Remove: चेहरे पर मुंहासे होना आम बात हो गई है। ज्यादातर लोग इसे ब्लैक पिंपल्स के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सफेद पिंपल्स का नाम सुना है? पढ़कर चौंक गए न? सफेद पिंपल्स आपकी त्वचा की सतह पर छोटे-छोटे उभार होते हैं, जिन्हें मिलिया भी कहा जाता है, जो अक्सर आपकी नाक, गाल और ठुड्डी पर एक साथ आते हैं। सफेद पिंपल्स केराटिन बिल्डअप या त्वचा के अंदरूनी हिस्से में फंसे त्वचा के गुच्छे के कारण भी हो सकते हैं। आइए जानें कि इन पिंपल्स से कैसे बचा जा सकता है-

सफेद पिंपल्स का कारण क्या है?

वयस्कों की त्वचा पर सूरज की क्षति, स्किन के दुबारा बनने, फफोले की चोट या त्वचा की खराब स्थिति के कारण सफेद दाने दिखाई दे सकते हैं। जब हमारी त्वचा एक्सफोलिएट करने की क्षमता खोने लगती है तो मिलिया या सफेद मुंहासे होने की संभावना होती है। सफेद पिंपल्स दो तरह के होते हैं- प्राइमरी और सेकेंडरी व्हाइट पिंपल्स।

चेहरे को भाप देना भी फायदेमंद

यदि आपके छिद्र बंद हो गए हैं, तो उन्हें खोलने का सबसे अच्छा तरीका भाप लेना है। इससे त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। आप सप्ताह में 2 बार भाप ले सकते हैं।

क्लींजिंग भी एक बेहतर विकल्प

क्लींजिंग चेहरे पर जमा धूल, प्रदूषण और अन्य अशुद्धियों को साफ करता है। यह न केवल त्वचा के छिद्रों को साफ करता है बल्कि एपिडर्मिस और डर्मिस को भी साफ करता है।

फेशियल पील से चेहरा साफ हो जाता है

त्वचा की बनावट में सुधार करने के लिए फेशियल पील का उपयोग किया जाता है। यह वास्तव में एक केमिकल घोल है, जिसे चेहरे पर लगाया जाता है। इससे त्वचा की पुरानी कोशिकाएं हट जाती हैं और नई त्वचा कोशिकाएं बनती हैं। चेहरे से धूल हटती है और चेहरा साफ हो जाता है। आप घर पर आसानी से फेशियल कर सकते हैं, लेकिन आपको पार्लर जाकर केमिकल पील करवाना होगा।

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा की उम्र भी बढ़ती जाती है। ऐसे में त्वचा सूरज की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से अपनी रक्षा नहीं कर पाती है। इसलिए स्किन केयर या मेंटेनेंस के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।