Weird and wonderful New Year’s Eve: हर 31 दिसंबर को, दुनिया भर के लोग पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। जैसे ही घड़ी आधी रात के 12 बजने की घोषणा करती है, दुनियाभर में पार्टियां और आतिशबाजी आम हो जाती है। लेकिन दुनिया भर में नए साल का स्वागत करने के लिए बहुत सारे अन्य पारंपरिक तरीके भी हैं। कई सारे तो अजीब और अद्भुत भी हैं। आइय जानते हैं दुनियाभर के अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में-

108 घंटी की झंकार, जापान

31 दिसंबर की आधी रात को पूरे जापान में 108 घंटियां बजती हैं। इस प्रथा को जोया-नो-केन कहा जाता है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप जापान में हैं, तो आप टीवी पर घंटियों को बजते हुए देख सकते हैं या उन्हें रेडियो पर सुन सकते हैं।

बर्तनों को पीटना, आयरलैंड

जैसे ही दुनिया भर में घड़ी में रात में 12 बजता है, बहुत से लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आते हैं और बर्तनों को पीटते हैं। यह परंपरा दुनिया भर में यूके से ऑस्ट्रेलिया तक है। हालांकि यह माना जाता है कि परंपरा आयरलैंड में उत्पन्न हुई थी। बुरी आत्माओं और नकारात्मकता को दूर करने के लिए ऐसी परंपरा मनाने के पीछे की वजह है।

Happy New Year 2023 : नए साल के जश्न में डूबे लोग, भारतीयों ने ऐसे मनाया जश्न; देखें VIDEO

अंगूर का सेवन, स्पेन

नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात से एक मिनट पहले, स्पेन में लोग पारंपरिक रूप से 12 अंगूर खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह प्रथा आने वाले वर्ष के लिए भाग्य और सौभाग्य लाने के साथ-साथ किसी भी बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए है। नए साल का अंगूर खाना लैटिन अमेरिका और इंडोनेशिया में भी आम है।

दलहन का सेवन, ब्राजील

ब्राजील में नए साल का स्वागत करने की अनूठी परंपरा है। इस दिन लोग दाल खाते हैं। मान्यता के अनुसार दाल खाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

चीजों को फेंकना, अफ्रीका

अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में लोग उन चीजों को फेंक कर नया साल मनाते हैं जो उनके लिए अनावश्यक हैं। इस दिन लोग अपने पुराने फर्नीचर को अपनी खिड़कियों से बाहर फेंक देते हैं। वहां के लोगों का मानना ​​है कि इससे पूरा साल अच्छा गुजरेगा।

इस देश में सबसे पहले मनाया जाता है नया साल

ओशिनिया दुनिया का वह स्थान है जहां सबसे पहले नया साल मनाया जाता है। इसके अलावा, टोंगा, किरिबाती और समोआ जैसे कुछ अन्य छोटे प्रशांत द्वीपीय देश हैं जो नए कैलेंडर वर्ष में सबसे पहले प्रवेश करने वाले देश हैं। इन देशों में 1 जनवरी की शुरुआत 31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे या दोपहर 3:30 बजे से होती है।

इस देश में सबसे आखिरी में मनाया जाता है नया वर्ष

अब बात करें नए साल में पहुंचने वाले आखिरी देश की तो इस मामले में अमेरिका के कुछ द्वीप शीर्ष पर हैं। अमेरिका के निर्जन द्वीप, बेकर द्वीप और हाउलैंड, नए साल का जश्न मनाने के लिए आखिरी में इंतजार करते हैं। इन जगहों पर नए साल की दस्तक 1 ​​जनवरी को भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 12 बजे या शाम 5:30 बजे है। यहां लोग इस समय नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं।