Vijayadashmi Ki Badhaiya: नवरात्र के संपन्न होने के ठीक अगले दिन विजयदशमी मनाई जाती है। लेकिन इस साल तिथियों में कंफ्यूजन होने की वजह से महानवमी और विजयदशमी दो दिन मनाया जा रहा है। इसलिए ही कई क्षेत्रों में दशहरा 25 अक्तूबर, रविवार को मना लिया हैं और कई लोग 26, सोमवार यानी आज यह महापर्व मना रहे हैं। विजयदशमी के दिन लोग अपने अपनों को बधाईयां देते हैं। यह शुभकामनाएं ही तो हैं जो समय-समय हमें हमारे अपनों के और करीब ले आती हैं। आइए इन विशेष संदेशों के साथ अपने करीबियों को विजयदशमी की बधाई दें –
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी
सबको गले लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से शुभ दशहरा
कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आप अंगना
इस विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना
शुभ विजयादशमी
बुराई पर अच्छाई की जीत
झूठ पर सच्चाई की जीत
अहम न करो गुणों पर
यही है इस दिवस की सीख
विजयादशमी की शुभकामनाएं
बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ,
अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ।
रावण को जलाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ,
प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।
हैप्पी दशहरा 2020
हर पल हो आपका जीवन सुनहरा,
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा,
रहे आप कही भी इस जहां में,
मुबारक हो आपको यह पावन पवित्र दशहरा।
अधर्म पर धर्म की विजय,
असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय,
पाप पर पुण्य की विजय,
अत्याचार पर सदाचार की विजय,
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,
अज्ञान पर ज्ञान की विजय,
रावण पर श्रीराम की विजय
के प्रतीक पावन पर्व
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भीतर के रावण को
जो खुद आग लगाएंगे
सही मायनों में
वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की शुभकामनाएं।