Valentine’s Week Days List 2019, Hug and Kiss Day 2019 Date: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। सभी को एक दूसरे को विश करने का अंदाज-ए-बयां अलग होता है। 7 फरवरी से शुरू हुआ यह वीक 14 फरवरी मतलब गुरुवार को खत्म हो जाएगा। इसी के साथ 2019 का वैलेंटाइन वीक खत्म हो जाएगा। इस वीक की शुरुआत बड़े ही खूबसूरत दिन से होती है। वीक का पहला दिन रोज डे (Rose day) होता है। इस दिन कपल्स, फ्रेंड्स एक दूसरे को रोज देते हैं। गुलाब के हर रंग का मतलब अलग होता है। जिस तरह लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है वैसे ही सफेद गुलाब को शांति का प्रतीक माना जाता है। अभी प्रॉमिस डे (Promise Day) चल रहा है। कपल्स और फ्रेड्स ने एक दूसरे से अलग-अलग तरह के वादा किए होंगे।
इसके बाद आएगा “हग डे” (Hug Day)। 12 फरवरी को हग डे एक दूसरे को गले लगकर मनाया जाता है। इसके अलावा विश मेसेज और इमेज आदि बेजकर भी हग डे सेलिब्रेट करते हैं। 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) होता है। सबसे आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) है। इस मौके पर दोस्त एक दूसरे को वैलेंटाइन मैसेज (Valentine Messages), लव मैसेज (Love messages in Hindi) और रोमांटिक वैलेंटाइन डे कोट्स (Romantic Valentine’s Day quotes) शेयर करते हैं। कुछ लोग अपने वैलेंटाइन को ग्रीटिंग कार्ड (Valentine Greeting Card) देना भी पसंद करते हैं। इसी के साथ यह लव वीक खत्म हो जाएगा। 8 फरवरी को प्रपोज डे होता है। कपल्स एक दूसरे को प्रपोज करते हैं, नए कपल्स भी बनते हैं। नए फ्रेंड्स भी बनते हैं। इसके बाद आता है चॉकलेट डे। नाम से ही यह दिन स्वीट है। इस दिन फ्रेंड्स, कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।