बहुत से लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। डैंड्रफ ना केवल आपकी शर्मिंदगी का कारण बनता है बल्कि लंबे समय तक रहने पर यह आपके बालों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए आपको डैंड्रफ की समस्या से तुरंत निजात पाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों से डैंड्रफ की समस्या को कम करते हैं। चलिए जानते हैं डैंड्रफ को कम करने के लिए लहसुन के इस्तेमाल का तरीका।

इस्तेमाल करने का तरीका: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आपको लहसुन और नींबू का पेस्ट लगाएं। इसके लिए आपको एक चम्मच लहसुन का पेस्ट और एक नींबू के रस की जरूरत होगी। इन दोनों सामग्रियों को मिला लें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस तरीके को सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।

बालों के लिए फायदे:

1. लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
2. लहसुन डर्मेटाइटिस जैसी बीमारी और डैंड्रफ होने से रोकता है।
3. लहसुन का पेस्ट लगाने से स्कैल्प में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
4. लहसुन स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे डैंड्रफ को प्रभावी तरीके से दूर करने में आसानी होती है।
5. लहसुन बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों के विकास में मदद करता है। साथ ही यह बालों के गिरने की समस्या को भी कम करता है।