सर्दियों में बहुत से लोगों को आलस आना लाजिमी है क्योंकि बाहर इतनी ठंड जो होती है। ऐसे में कई लोग फटाफट से बन जाने वाली डिश की ओर रुख करते हैं। वैसे सर्दियों में सबसे आसान खाना होता है एक कटोरी में ढेर सारे फ्लेवर्स का मिलना जोकि सेहत के लिहाज से स्वास्थयकारक भी हो। अदरक, हल्दी, मिर्च, सब्जियों के जरिए आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। यह सभी चीजें एक कटोरी में आपको केवल सूप में ही मिल सकते हैं। पुणे के हिंजेवाड़ा के मैरिएट होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ विक्रम गक्कन ने इन सर्दियों में पौषेटिकता से भरपूर गाजर और संतरे को बनाने का तरीका बताया है। यह सूप आपकी सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। तो आइए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

[row]

[two_thirds]

सामग्री
एक किलो गाजर को बारीक स्लाइस में कटी हुई।
200 ग्राम प्याज अच्छी तरह से कटे हुए।
लहसुन की 6 कलियां अच्छी तरह से कटी हुई
10 ग्राम ताजा बारीक कटा हुआ अदरक
3 चम्मच वनस्पति का तेल
3 मध्यम आकार में कटे हुए संतरे
एक तेजपत्ता
नमक और मिर्च स्वादानुसार

[/two_thirds]

[one_third]

बनाने का तरीका
एक बड़ा सा पैन लें और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दें।
अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, गाजर, अदरक और लहसुन मिला दें। इन सभी को साथ में पकाएं जब तक कि उनका रंग सुनहरा ना हो जाए।
संतरे को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें और उसमें से दो चम्मच जूस निकाल लें।
अब सब्जियों के स्टॉक को संतरे के जूस में और तेजपत्ता के साथ मिलाएं।
सभी चीजों को मिलाकर उबाल लें और आंच के कम कर दें। अब इसे धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने दें।
अब इस मिश्रण को फूड प्रोसेसर में या फिर ब्लेंडर में स्मूथ करके प्यूरी बना लें।
अब फिर से इस प्यूरी को कड़ाही में डालें। फिर इसमें संतरे का जूस मिलाएं।
इस कुछ देर तक मध्यम आंच में पकने दें।
गर्मा गरम सर्व करें।

[/one_third]

[/row]