Happy Holi 2018 Images, Wishes SMS: उल्लास और उमंग का पर्व होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंग, अबीर और गुलाल का यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। होली प्रेम और सद्भावना का पर्व है। इस दिन सभी लोग हर  गिले-शिकवे भुलाकर सबको गले लगाते हैं। हर घर में उल्लास का माहौल होता है। घरों में पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भेजते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर ने लोगों के शुभकामनाएं देने के अंदाज को काफी बदला है। अब लोग सबको होली से पहले एडवांस में शुभकामनाएं देते हैं।

इस साल होली 2 मार्च को मनाई जानी है। ऐसे में शायरियों और कविताओं के जरिए लोगों ने सबको शुभकामनाएं भेजना शुरू भी कर दिया है। अगर आप भी अपने किसी खास को कविताओं के जरिए होली मुबारक बोलना चाहते हैं तो इन शुभकामनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं –

1. खुदा करे हर साल चांद बन के आए।
दिन का उजाला शान बनकर आए।
कभी दूर न हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बनके आए।

2. फूलों का रंग,
आपको हो संग,
सभी हो दंग,
डालो ऐसा रंग,
हो बड़ी उमंग,
आपको होली मुबारक हो
इस प्यारे मैसेज के संग।
हैप्पी होली!

3. चली पिचकारी उड़ा गुलाल
बसंत ऋतु की है बहार,
रंग बरसे हैं नीले हरे लाल
बधाई हो आपको होली का त्योहार।

4. दिल सपनों से हाउसफुल है
पूरे होंगे, वो डाउटफुल है,
दुनिया में हर चीज वंडरफुल है,
पर जिंदगी आप जैसे लोगों से ही कलरफुल है।
हैप्पी होली!

5. सूरज की पहली किरण में सात रंग हो,
बागों में फूलों की खूश्बू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें
आपके चेहरे पर होली का रंग हो।

6. रंग के त्योहार में सभी रंगों की भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।