बदहजमी कई लोगों के लिए एक कॉमन समस्या बन चुकी है यह कहना शायद गलत नहीं होगा। आज बड़ी तादाद में लोग इस परेशानी से जूझते रहते हैं और इसकी वजह कहीं न कहीं खराब जीवनशैली का होना भी है। लोगों के लिए घर से काम तक की भागदौड़ में खुद को स्वस्थ रख पाना काफी मुश्किल हो गया है। मगर बदहजमी की समस्या को आप आसानी से कुछ घरेलू नुस्खो की मदद से दूर कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में।
सेब का सिरका- बदहजमी के ट्रीटमेंट के लिए यह एक बढ़िया और कारगर घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है। इसका सेवन आप पानी या फिर शहद में मिलाकर कर सकते हैं। वहीं कोशिश करें कि आप ऑरगैनिक प्रॉडक्ट का ही इस्तेमाल करें। सेब के सिरके के कई और फायदे भी होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेब का सिरका ब्लड शुगर लेवल्स को लो रखता है और शरीर में फैट की स्टोरेज नहीं होने देता।
अदरक- बदहजमी के ट्रीटमेंट के लिए अदरक भी एक बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद ऑक्सिडेंट्स आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह शरीर में से गैस कम करने का काम करते हैं। इसका सेवन आप अच्छी मात्रा में अपने खाने में किया करें और आपको फर्क महसूस होगा।
अजवाइन- बदहजमी दूर करने के लिए अजवाइन भी एक बढ़िया प्रॉडक्ट है। इसका सेवन आप पानी के साथ करेंगे तो काफी फर्क महसूस होगा। वहीं अजवाइन के पाउडर का सेवन भी आप पानी के साथ कर सकते हैं। यह आपकी गैस संबंधी बीमारियां दूर कर सकता है।
आमला- आमला का सेवन न सिर्फ हमारी आंखों, बालों को दिमाग के लिए फायदेमंद होता है बल्कि पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि बदहजमी के इलाज के लिए आमले के मुरब्बे का सेवन सबसे बेस्ट रहेगा।
