Navratri 2019, Durga Puja: नवरात्रि में आखिर लहसुन प्याज का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। वैसे तो जो नौ दिन व्रत में रहता है वह नमक का भी सेवन नहीं करता, बल्कि फलाहार पर रहता है। फिर सवाल ये उठता है कि बाकी जो व्रत नहीं हैं उनको भी लहसुन प्याज से बनी सामग्रियों का त्याग क्यों कर देना चाहिए। क्या ये सिर्फ बिना आधार की मान्यता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ:
आयुर्वेद के अनुसार सनातन धर्म में भोजन को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें पहले नंबर पर आता है राजसिक भोजन, तामसिक भोजन और सात्विक भोजन। चूंकि उपवास के दौरान लोग सात्विक आहार लेना पसंद करते हैं बजाए तामसिक और राजसिक के। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है।
क्यों नहीं खाते प्याज और लहसुन
मनोकामना मांगने के लिए कई भक्त नौ दिन तक उपवास भी रखते हैं। वैसे उपवास के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, शरद नवरात्र सितंबर-अक्टूबर में आते हैं और यह शरद ऋतु से ठंड की ऋतु में परिवर्तन का समय है। मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से हमारे शरीर की इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में गरिष्ठ, ऑयली और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। नवरात्रों के दौरान उपवास रखने से शरीर की सफाई (detox diet) भी हो जाती है। अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इस दौरान सोडा-कोला और शराब पूरी तरह से वर्जित है। नवरात्र में वो भक्त भी शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं जो व्रत नहीं करते हैं।
राजसिक भोजन
प्याज , लहसुन, तंबाकू, मांस, शराब, जरूरत से ज्यादा पकी हुई चीजें, खमीर उठी हुई चीजें तामसिक भोजन में शामिल होती हैं। उपवास में चिकन, मटन, मछली, अंडे और अन्य मांसाहारी भोजन पूरी तरह से वर्जित है। यह राजसिक श्रेणी का खाना है. अगर आप उपवास नहीं कर रहे हैं तब भी आपको इस दौरान मांसाहारी भोजन से दूर रहना चाहिए।
तामसिक भोजन
प्याज और लहसुन तामसिक बोजन में आते है। इसलिए उपवास के दौरान भोजन को बिना प्याज और लहसुन के बनाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए खाने में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है।
सात्विक भोजन
वैसे बिना प्याज और लहसुन को भी भोजन पकाया गया हो वह सात्विक में ही आएगा लेकिन व्रत के दौरान दाल-चावल की मनाही है। इस दौरान आप आलू, शकरकंद, अरबी, सूरन, गाजर, खीरा और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
