Sweet Potato Benefits: सर्दी का समय अब लगभग आ गया है। बदलते मौसम में बढ़ते ठंढ के साथ सेहत में भी कुछ हद तक बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ फूड ऐसे हैं जो सर्दियों में सेहत के लिहाज से अच्छे माने गए हैं। इन्हीं में से एक है- शकरकंद। शकरकंद एक प्रकार का खास खाद्य पदार्थ है, जिसे सर्दी के दिनों में व्यपाक स्तर पर उपयोग किया जाता है। आमतौर पर सर्दियों में शकरकंद का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। इसका उपयोग ठंढ में कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। इसके अलावा शकरकंद वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। शकरकंद में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं। आगे जानते हैं कि शकरकंद वजन कम करने में किस प्रकार सहायक साबित होता है।

होता है यह कैलोरी: शकरकंद में कैलोरी कम होती है। ऐसे में जब आप ठंढ में शकरकंद खा रहे हैं, तो आपको अपने कैलोरी सेवन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। शकरकंद को डाइट में शामिल करने से अन्य किसी प्रकार के कैलोरी युक्त डाइट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रचूर मात्र में पानी: उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ का सेवन वजन घटाने में अनुकूल साबित होते हैं। उच्च पानी की मात्र वाले पदार्थों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहयाक सिद्ध होता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म वजान घटाने में मददगार साबित होता है। शकरकंद में प्रचूर मात्रा में पानी होता है जिसके सेवन में वजन कम करने में मदद मिलता है।

कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स: ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह दर्शाता है कि ब्लड में शूगर की मात्रा कितनी है। शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। जो ब्लड में शूगर की मात्रा को प्रभावित नहीं करता है। इस कारण से शकरकंद डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी उपयुक्त होता है।

फाइबर युक्त: फाइबर वजन घटाने के मददगार साबित होता है। शकरकंद में फाइवर अधिक मात्रा में होता है। साथ ही यह पाचन के लिए अधिक समय लेता है और हमारे शरीर को फाइबर युक्त रखता है। इसके अलावा शकरकंद के सेवन से सीमित मात्रा में कैलोरी की जरूरत पड़ती है। कम कैलोरी की खपत से वजन कम होता है।