Happy Chocolate Day 2018: चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। हर किसी की चाहत होती है कि उन्हें हर दिन उनकी फेवरेट चॉकलेट खाने को मिले। ऐसा हो सकता है कि आपको रोज चॉकलेट खाने को ना मिले लेकिन चॉकलेट डे पर तो ढ़ेर सारी चॉकलेट्स मिल जाती हैं। चॉकलेट डे को लेकर लड़कों की तुलना में लड़कियों में कुछ ज्यादा ही उत्साह नजर आता है। इसकी वजह यह है कि लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद है। आइए जानते हैं कि आखिर लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों है।

1. हार्मोनल संतुलन- स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लड़कियों का हार्मोनल लेवल लगातार बदलता रहता है। ऐसे में इसे संतुलित रखने के लिए लड़कियों के शरीर को कुछ मीठा खाने की जरूरत महसूस होती है। इस वजह से लड़कियों में चॉकलेट को लेकर एक खास दीवनगी देखी जाती है।

2. बनता है मूड- जानकार बताते हैं कि दिमाग एक केमिकल फिनीलेथाईलामाइन बनाता है। संयोग से यही कैमिकल चॉकलेट में भी मौजूद होता है। इस स्थिति में लड़कियां जब चॉकलेट खाती हैं तो उन्हें कोको और चीनी से एनर्जी मिलती है। वहीं फिनीलेथाईलामाइन उनके मूड को बदलने में मदद करता है।

3. तनाव कम करने के लिए- आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि लड़कियों में तनाव ग्रसित होने की संभावना लड़कों की तुलना में अधिक होती है। यह बात रिसर्च में भी सामने आई है कि चॉकलेट खाने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में लड़कियां अपने तनाव को कम करने के लिए चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।

4. खुशी के लिए- चॉकलेट खाना तो हम सबको ही पसंद है। चॉकलेट खाने से हम सबको खुशी की अनुभूति होती है। दरअसल चॉकलेट खाने से शरीर में मौजूद खुशी के हार्मोन तेजी से स्रावित होने लगते हैं। यही कारण है कि लड़कियां जाने या अनजाने कारणों से बार-बार चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।

Happy Chocolate Day 2018 Images: इन वॉट्सऐप मैसेज, विशेस, SMS और इमेजेज भेज रिश्तों में घोलें मिठास

5. चॉकलेट की चाह- यह बात सही है कि लड़कियां मोटा हो जाने के डर से मीठा खाने से परहेज करती हैं। लेकिन चॉकलेट की चाह उन्हें यहां पर कमजोर कर देती है और वे चॉकलेट खाने से खुद को नहीं रोक पाती हैं।

6. मीठा स्वाद- मीठा स्वाद कई लोगों की कमजोरी है। डॉक्टर के मना करने के बावजूद कई लोग खुद को मीठा खाने से नहीं रोक पाते हैं। यही बात लड़कियों पर भी लागू होती है। लड़कियां भी मीठे स्वाद से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह पाती हैं।

7. चॉकलेट का रंग- यह बात सुनने में अजीब लग सकती है लेकिन सच यह है कि चॉकलेट के आकर्षक रंग भी लड़कियों को कुछ ज्यादा ही आकर्षित करते हैं।

8. चॉकलेट के शेप- लड़कियों को चॉकलेट के विभिन्न शेप भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चॉकलेट खाने की शौकीन लड़कियां अलग-अलग शेप के चॉकलेट खाने को लेकर भी उत्साहित रहती हैं।

9. मन की चंचलता- ऐसा माना जाता है कि लड़कियों का मन बहुत ही चंचल होता है। मीठा खाने की शौकीन लड़कियां का मन चॉकलेट देखकर कुछ ज्यादा ही लालायित हो जाता है।

10. भूख के लिए- एक तरफ जहां चॉकलेट आपके मूड को बनाता है। वहीं, दूसरी तरफ चॉकलेट का मीठा स्वाद भूख को बढ़ाने में भी मदद करता है। ये भी एक वजह है कि लड़कियां चॉकलेट खाना ज्यादा पसंद करती हैं।