बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मंगेतर निक जोनास का 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के हैं और प्रियंका 35 साल की हैं। लेकिन प्रियंका इतनी फिट हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। सुंदरता और फिटनेस के पीछे प्रियंका की कड़ी मेहनत है। वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। खास डाइट प्लान और हार्डवर्कआउट के जरिए अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ऐसे फिटनेस टिप्स जिन्हें आप भी अपना सकते हैं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

प्रियंका का वर्कआउट प्लान: फिटनेस फ्रिक प्रियंका खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में चार दिन जिम में खूब पसीना बहाती हैं और अच्छी खासी कैलोरी बर्न करती हैं। उन्हें  एक्सरसाइज को लेकर कोई शार्ट कट पसंद नहीं हैं। वे जिम में एक घंटे कसरत करती हैं और शुरुआत ट्रेडमिल से होती है। वे 15 मिनट ट्रेडमिल पर लौड़ लगाकर बॉडी वॉर्म करती हैं। इसके बाद पुशअप्स, बेंच जंप, कार्डियो और रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा योगा भी उनके वर्कआउट में शामिल है।

प्रियंका का डाइट प्लान: हार्ड वर्कआउट के साथ अच्छी डाइट का होना भी जरूरी है। प्रियंका जितना ख्याल एक्सरसाइज का रखती हैं उतना ही डाइट का ध्यान भी रखती हैं। वे दिन भर खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए नारियल पानी और उसके साथ कुछ नट्स का सेवन करती हैं।

ब्रेकफास्ट: दो अंडे और एक गिलास स्किम्ड दूध के करीब एक घंटे बाद उनकी टफ एक्सरसाइज का दौर शुरू होता है। इसके बाद ओट्स, मुसली, फ्रूट्स और दही का कांबिनेशन उनके ब्रेकफास्ट में शामिल है। हालांकि कई बार वे दूध की जगह दही या पनीर लेना पसंद करती हैं।

लंच: दो रोटी, बड़ी कटोरी दाल, सब्जियों के सूप, हरी सब्जी और एक कटोरी चावल ही उनका लंच होता है। दाल की जगह कई बार वो दूसरे लेग्यूम्स को भी लेती हैं। राजमा, लोबिया, सोयाबीन जैसी चीजें भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं।

डिनर: वे कोशिश करती हैं कि 8 बजे से पहले डिनर कर लिया जाए, जिससे डिनर और सोने के समय में गेप हो सके। मछली या चिकन के साथ बड़ा बाउल सूप, कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह से कटडाउन होता है। इसके अलावा मछली या चिकन भी रोस्टेड ही उन्हें खाना होता है। लो ऑयल लो सोडियम के साथ उनकी ये डिश रेडी होती हैं।

 

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा जीवन-शैली समाचार (Lifestyle News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 17-09-2018 at 11:41 IST