श्रुति हासन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तरह ग्लोइंग स्किन और शाइनी बाल हर कोई चाहता है। श्रुति अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी बहन और मशहूर अभिनेत्री अक्षरा हासन के साथ चेहरे पर चारकोल फेस मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं कि चारकोल फेस मास्क लगाने से आपकी त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं।

क्या होता है एक्टिवेटेड चारकोल- काला चारकोल ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद नुस्खा होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है। दो तरह के चारकोल में एक असली कच्चे कोयले का बना होता है जिसका इस्तेमाल चेहरे आदि पर नहीं किया जाता। एक्टिवेटेड चारकोल कार्बन का प्रोसेस्ड फॉर्म होता है जिसे क्लीनजर, फेसमास्क, स्क्रब्स और साबुन के बतौर इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाता है।

चारकोल के ब्यूटी बेनेफिट्स –
1. चारकोल गंदगी, प्रदूषण और जर्म्स आदि को अवशोषित कर आपकी त्वचा से बाहर निकाल देता है। यह स्किन के विषाक्त तत्वों के लिए एक चुंबक की तरह होता है। रात को सोने से पहले चारकोल बेस्ड फेशवॉश का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन दिलाने में मददगार होता है।

2. चारकोल एक पावरफुल क्लीनजर है। यह चेहरे के मुहांसों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को जड़ से ठीक करने में मददगार होता है। यह चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे भी नहीं छोड़ता।

3. चारकोल चेहरे से अतिरिक्त सीबम को सोख लेता है, जिससे ऑयली स्किन से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। चारकोल एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है।

Read Also: ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की खूबसूरती के पीछे हैं ये दो घरेलू ब्यूटी टिप्स, जानिए बनाने की विधि

कैसे करें तैयार – आप घर पर ही अपना चारकोल फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले शुद्ध आर्गेनिक एक्टिवेटेड चारकोल लें। उसमें एक चम्मच पानी या गुलाब जल मिलाएं। अब दो बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि एक चिकना पेस्ट तैयार नहीं हो जाता। इसके बाद एक फ्लैट स्पैचुला से एक समान रूप से इसे चेहरे पर लगाएं। आंखों के आसपास के हिस्सों पर इसे लगाने से बचें। 10 मिनट बाद मास्क को गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर चेहरे को तब तक साफ करें जब तक कि सारा मास्क निकल न जाए।

Read Also: तो ऐसे 40 साल की उम्र में भी इतनी खूबसूरत दिखती हैं ‘बिग बॉस 11’ विनर शिल्पा शिंदे