ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के पीछे राज क्या है, यह हर कोई जानना चाहता है। कुछ दिनों पहले खुद प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए अपने ब्यूटी प्लान्स के बारे में बताया था। इस वीडियो में उन्होंने 3 घरेलू फेस मास्क रेसिपी के बारे में बताया है जिसे वो खुद इस्तेमाल करती हैं। यह फेस मास्क्स बनाना उन्होंने अपनी मां और दादी से सीखा था। यह पूरी तरह से नेचुरल इन्ग्रेडिएंट्स से बना घरेलू फेस मास्क है जिसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं है। इसमें काम आने वाली सामग्री आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इन तीन ब्यूटी मास्क्स बनाने की रेसिपी।
1. लिप स्क्रब – लिप स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरे में एक चुटकी नमक, एक बूंद शुद्ध ग्लिसरीन और गुलाबजल की कुछ बूंदों को आपस में मिला लीजिए। अब इस मिश्रण को अपने होठों पर सर्कुलर मोशन में आराम से रगड़िए। बाद में धो लीजिए। इससे आपके होंठ नम, मुलायम और मांसल होते हैं। अगर आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला दें तो इससे होठों के अंगत रंगों को हटाने में भी मदद मिलती है।
2. बॉडी स्क्रब – इसे बनाने के लिए एक कप चने का आटा लेकर उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और प्लेन दही मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल दें। इसमें थोड़ा सा लो-फैट मिल्क या फिर व्होल मिल्क डाल दें और सबको ठीक तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में स्क्रब कर नहा लें।
3. स्कैल्प ट्रीटमेंट मास्क – इसे बनाने के लिए वसा से भरपूर दही, एक चम्मच शहद और एक अंडे को कटोरे में अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे स्कैल्प्स पर लगाएं और इसे तकरीबन 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि यह स्कैल्प्स को ठीक तरह से पोषण दे सके। बाद में गर्म पानी और शैंपू से बाल धो लें। इससे आपके डैमेज्ड और ड्राइ हेयर्स को काफी फायदा पहुंचता है।
