कोहनी, घुटनों और अंडरआर्म्स का कालापन त्वचा से संबंधित एक आम समस्या है। इस वजह से बहुत सी महिलाएं शॉर्ट ड्रेसेज पहनने से कतराती हैं। इन जगहों पर कालापन दूर करने के लिए बाजार में तमाम विकल्प मौजूद हैं लेकिन अगर आप उनका इस्तेमाल कर चुकी हैं और फिर भी किसी तरह का फायदा नहीं हुआ तो आपको अपने घर में ही इसका इलाज ढूंढना चाहिए। आपकी रसोईघर में मौजूद तमाम चीजें कोहनी, घुटनों और कांख के कालेपन को दूर करने का प्राकृतिक उपचार होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 6 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो इस समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नारियल का तेल – नारियल का तेल त्वचा को नम रखने में मदद करता है। साथ ही साथ यह त्वचा की रंगत निखारने का भी काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच अखरोट का पाउडर लेकर उन्हें आपस में मिला लें और एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे स्कर्ब के तौर पर अपने घुटने और कोहनियों पर लगाएं और तकरीबन 3 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में पानी से धो लें। ये सब करने के बाद सोने से पहले नहाकर कोहनी और घुटनों पर नारियल का तेल लगाएं। हफ्ते में गो से तीन बार ऐसा करने से आपकी स्किन चमक उठेगी।

आलू – आलू संवेदनशील त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आलू का एक टुकड़ा लीजिए। अब इसे अपने आर्मपिट्स पर तकरीबन 5 मिनट तक रगड़िए। बाद में गर्म पानी से धो लीजिए। रोजाना दिन में दो बार ऐसा करिए।

खीरा – खीरे में भी स्किन को चमकदार बनाने के गुण होते हैं। इसके लिए खीरे के एक टुकड़े को लेकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़िए। इसके अलावा आप खीरे के जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे के जूस में हल्दी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए और इसे अपनी कांख में लगाइए। 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दीजिए और फिर पानी से धो लीजिए। बेहतर परिणामों के लिए इस नुस्खे का दिन में दो बार इस्तेमाल कीजिए।

संतरे के छिलके – संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पाउडर बना लीजिए। अब इसमें थोड़ा गुलाबजल और थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर रगड़िए। बाद में पानी से धो लीजिए।