रोजाना एक्सरसाइज करने के बहुत से फायदे होते हैं। रोजाना जिम में या फिर पार्क में पसीने बहाना आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ का उपहार देता है। पसीने के माध्यम से शरीर के विषाक्त तत्वों के बाहर निकलने से जहां कई घातक बीमारियों से आपकी दूरी बनी रहती है वहीं एनर्जी बर्न करके हमारे शरीर की फिटनेस भी एकदम संतुलित अवस्था में रहती है। इसके अलावा भी एक्सरसाइज के ढेरों फायदे हैं लेकिन आज हम आप लोगों को जिन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं वो आपके लुक और ब्यूटी को लेकर है। एक्सरसाइज करने से सिर्फ आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता बल्कि इसकी वजह से आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है। चलिए जानते हैं कैसे-
1. तुरंत दमकती त्वचा – जब भी आप कोई एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपका दिल तेजी से धड़कता है जिससे शरीर के हर भाग में रक्त प्रवाह दुरुस्त होता है। ऐसी अवस्था में आपकी त्वचा को बेहतरीन ऑक्सीजनेटेड खून की आपूर्ति होती है। इसकी वजह से आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है।
2. झुर्रियों से आजादी – रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित रहता है। कोर्टिसोल की अधिकता सीबम प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करती है जिस वजह से रिंकल्स होते हैं। ऐसे में रोज अगर एक्सरसाइज किया जाए तो इससे सीबम का उत्पादन कम होता है जो रिंकल्स को कम करने में मदद करता है।
3. मुहांसों से छुटकारा – नियमित रूप से व्यायाम करना शरीर में रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है। इससे रक्त के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन त्वचा को प्राप्त होता है। इसके अलावा व्यायाम से शरीर के विषाक्त तत्व भी बाहर हो जाते हैं जो एक्ने का कारण होते हैं। एक्सरसाइज की वजह से निकलने वाला पसीना रोमछिद्रों के साफ रखता है। ये सारी चीजें त्वचा पर मुहांसे होने से रोकती हैं।
4. बालों के लिए – एक्सरसाइज की वजह से ब्लड फ्लो में सुधार होता है जो बालों की वृद्धि और मजबूती में मदद करता है। एक्सरसाइज तनाव भी दूर करता है जो बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है।
