खूबसूरत त्वचा के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे-महंगे कास्मेटिक्स, क्रीम्स, मेकअप्स का इस्तेमाल कर सुंदरता पाने की कोशिश करते हैं। अगर हम आपको कहें कि बहुत ही कम खर्च में घर पर ही थोड़ी से मेहनत कर आप चेहरे पर महंगे कास्मेटिक्स से ज्यादा प्राकृतिक निखार पा सकती हैं, तो शायद आप विश्वास न करें, लेकिन यह संभव है। एवोकैडो का इस्तेमाल कर आप नेचुरली खूबसूरत दिख सकती हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए यह एक अद्भुत औषधि है। इसमें त्वचा के लिए आवश्यक कई तरह के विटामिंस और खनिज पाए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एवोकैडो का किस तरह इस्तेमाल कर आप चेहरे की ब्यूटी बढ़ा सकती हैं।

एवोकैडो का उपयोग मेकअप रिमूवर के तौर पर किया जा सकता है। एक छिले हुए एवोकैडो को काटकर उससे निकले ऑयल को किसी कॉटन बॉल की सहायता से चेहरे पर लगाएं। यह डैमेज्ड स्किन को भी चेहरे से हटाने का काम करता है। अगर आपकी आंखों में सूजन है तो ऐसे में भी एवोकैडो आपकी बहुत मदद कर सकता है। इसके लिए आप एवोकैडो पेस्ट को अपनी आंखों पर ठीक से लगाइए। यह न सिर्फ आंखों की सूजन को दूर करता है बल्कि यह आंखों से फाइन लाइन्स से भी छुटकारा दिलाता है। रोजाना एवोकैडो का सेवन करने से आंखों के नीचे झाईं या फिर झुर्रियों की समस्या कभी नहीं आएगी।

एवोकैडो होठों के डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। अपने होठों को गुलाबी और कोमल बनाए रखने के लिए आप एवोकैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एवोकैडोको होठों पर लगाइए और आराम से थोड़ी देर मसाज करिए। यह होठों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे होठ खबूसूरत दिखते हैं। एवोकैडो के आधे टुकड़े में दो चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर आराम से रगड़िए। यह स्किन के सारे डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। दो चम्मच शहद और एक अंडे के साथ एवोकैडो को मिलाकर बनाए गए फेस पैक को हर दिन लगभग 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाने से त्वचा सुंदर और चमकदार हो जाती है।