Happy Republic Day 2019 Wishes Images, Kavita, Poem, Shayari, Quotes:  26 जनवरी 1950 के दिन भारत के संविधान को उसका अस्तित्व मिला था। गणतंत्र दिवस का जश्न तीन दिन तक चलता है। ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरिमनी के साथ ही इसकी समाप्ति होती है। इस बार हम 70वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हर साल इंडिया गेट पर बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविदान को अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महिने और 18 दिन लगे थे। जिसके वास्तुकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। इस दिन भारत को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने वाले उन देशभक्तों को याद किया जाता है, जिन्होंने इस दिन के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया था।

लोग अपने-अपने अंदाज में इस राष्ट्रीयपर्व को सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर सभी लोग अपने अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन खास कविताओं और शायरी के जरिए दोस्तों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर..!!

ना सिर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पर जियें सच में जिन्दगी है वही।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुरबानी बदनाम नहीं देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
भारत माता की जय।

ना सिर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पर जियें सच में जिन्दगी है वही।
जय हिंद।

वतन हमारा ऐसा कोई ना छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई ना तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।