Rakhi Designs 2018, Mehndi Designs 2018, Happy Raksha Bandhan 2018 images, Photos: भारत में रक्षा बंधन का त्योहार रविवार (26 अगस्त, 2018) को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। हर भाई-बहन के लिए रक्षा बंधन का त्योहार बहुत खास होता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार रविवार यानी 26 अगस्त को सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और उसकी लंबी उम्र के लिए कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहन को वचन देता है कि वह हर बुरे क्षण में उसके साथ रहेगा और उसकी रक्षा करेगा। इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार भी देता है।
रक्षाबंधन से पहले बहनें राखी, कपड़ों और गहनों की खरीदारी में जुट जाती हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदने के लिए काफी पहले से तैयारी करती हैं। बहनें रुद्राक्ष, डायमंड, जरी मेटल, चंदन, म्यूजिकल एंड लाइट वाली राखी, टॉय राखी से लेकर चांदी की राखी और ब्रेसलेट भी खरीदती हैं। इसके अलावा इस त्योहार पर बहनें मेहंदी लगाती हैं। दरअसल, मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। यहां हम आपको रक्षा बंधन पर बेस्ट मेहंदी डिजाइन के साथ-साथ राखी के बेस्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं।
लुंबा राखी
जारडोसी राखी
मोर राखी
ब्रेसलेट राखी
टॉय राखी