Happy Mother’s Day 2018 Wishes Quotes, Messages: आज दुनियाभर में लोग मदर्स डे मना रहे हैं।  एक इंसान के जीवन में मां का विशेष स्थान है। हमें इस दुनिया में लाने वाली मां के एहसान हम पर बहुत ही ज्यादा हैं। इसलिए मां के लिए आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जाता है। यह पर्व मई महीने के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन मां के त्याग और प्यार को याद किया जाता है। मदर्स डे बहुत ही खूबसूरत दिन है। यह दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हम सभी अपनी मां सुंदर-सुंदर तोहफे देते हैं और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसके साथ ही मदर्स डे हमें हमारे जीवन में मां को महत्ता को समझने का संदेश देता है। निश्चित रूप में हमारे जीवन में मां का वजूद किसी आशीर्वाद जैसा है। यह आशीर्वाद सदा हमारे मुश्किल समय में राहत लेकर आता है।

हमें इस बात का भरोसा दिलाता है कि दुखी मत होओ और अपने लक्ष्य की ओर पूरी ताकत से बढ़ते रहो। मां के होते तुम्हें किसी भी तरह के दुख का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज मदर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ मशहूर कोट्स बता रहे हैं। इन कोट्स के जरिए आप बड़े ही खूबसूरत ढंग से मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

1. मैं आज जो कुछ हूं उसका सारा श्रेय मेरी मां को ही जाता है। (अब्राहम लिंकन)

2. सिर्फ मां ही आपके भविष्य के बारे में सोच सकती है क्योंकि वो ही अपने बच्चों के रूप में उन्हें जन्म देती है। (मैक्सिम गोर्की)

3. बच्चे अपनी मां के जीने का सहारा होते हैं। (सोपोक्लेस)

4. मुझे पूरा भरोसा है की अगर सारे देशों की माएं मिल पातीं तो और युद्ध नहीं होते। (ई. एम फोरस्टर)

5. किसी ने मां के कंधे पर सर रखकर बोला मां आप मुझे कब तक अपने कंधे पर सोने दोगी? मां का जवाब था जब तक लोग मुझे कंधे पर ना उठा लें। (अज्ञात)

6. मां के हाथों में जन्नत होती है जिसमें बच्चे बड़े आनंद से सोते हैं। (विक्टर ह्यूगो)

7. एक पिता अपने बच्चों के लिए जो सबसे प्रमुख चीज कर सकता है, वो है उनकी मां से प्रेम करना। (थीओडर हेस्बर्ग)

8. मेरी मां ने मुझसे कहा, “अगर तुम सैनिक हो तो तुम सेनापति बनोगे। अगर तुम साधु हो तो तुम महंत बनोगे।” बजाए इनके मैं पेंटर था और पिकासो बन गया। (पैब्लो पिकासो)  

9. कला की दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा कि उन लोरियों में होता था जो माएं गाती थीं। (बिली संडे)

10. मैं लोगों से पूछता हूं कि वो हिरण के सर दीवारों पर क्यों टांगते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि ये कितना खूबसूरत जानवर है। वही तो, मैं सोचता हूं की मेरी मां बहुत आकर्षक हैं, लेकिन मैं उनकी फोटो रखता हूं। (एल्लेन दीजीनर्स)