आज के समय में हर कोई खुद को सुंदर दिखाना चाहता है। लड़कियां हो या लड़के सभी अपनी स्किन की देखभाल के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अब केवल लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को को भी चेहरे पर दाग या पिंपल्स पसंद नहीं होते। स्किन केयर के लिए लड़के भी फेसवॉश और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो चेहरे पर पिंपल्स और टैनिंग आदि को रोकते हैं। हालांकि महिला और पुरुषों की स्किन में काफी अतंर होता है जिस वजह से लड़कों को अपनी स्किन के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट्स या टिप्स अपनाने चाहिए। लेकिन आज हम आपको ऐसे ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें लड़के और लड़कियां दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों के लिए बेहद कारगर साबित होते हैं।

साबुन का इस्‍तेमाल : लड़कियों को चेहरा साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करने से मना किया जाता है। क्योंकि साबुन स्किन को सूखा बनाने काम करती है। वहीं लड़के अपनी स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए साबुन का इस्तेमाल छोड़ सकते हैं। इससे स्किन को प्रॉपर मॉश्‍इचर मिलेगा।

फेस स्‍क्रब : डेड स्किन, ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स रिमूव करने के लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब करना फायदेमंद होता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और स्किन जवान बनी रहती है। लड़के भी सप्ताह में दो बार स्क्रब कर सकते हैं।

सनस्‍क्रीम : स्किन को यूवी किरणों के प्रभाव से बचाने के लिए सनस्क्रीम का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। सनस्क्रीम के इस्तेमाल से स्किन टैनिंग भी नहीं होती। स्किन केयर के लिए लड़कियां ही नहीं लड़के भी सनस्क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉश्‍इचराजर : लड़को की स्किन धूल और प्रदूषण के टच में अधिक होती है, जिससे स्किन नमी खो सकती है। ऐसे में लड़को को रोज सोने से पहले और नहाने के बाद मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मॉश्चयराइजर के इस्तेमाल से स्किन की रूखी या फटी नहीं दिखेगी।