Navratri Greeting 2023: इस बार 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। यानी 15 से 24 अक्तूबर तक देशभर में नवरात्रि की धूम रहेगी। बता दें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। इस पावन पर्व में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों मे जो भी भक्त सच्चे मन से दुर्गा मां का ध्यान करता है, उनके नाम का उपवास रखता है, मां उसकी हर इच्छाएं पूर्ण करती हैं। ऐसे में इस बार आप भी मां कि भक्ति में लीन होने के लिए तैयार हो जाएं। साथ ही इसकी शुरुआत अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को शारदीय नवरात्रि के इन शुभ संदेशों को भेजकर करें।

मां का पर्व आता है,
हजारों खुशियां लाता है,
इस बार मां आपको वो सब दे,
जो आपका दिल चाहता है।

शुभ नवरात्रि 2023

लाल रंग की चुनरी से सजा है मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार,
इस नवरात्रि यही हैं मां से पुकार।

शुभ नवरात्रि 2023

मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो।

शुभ नवरात्रि 2023

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।

शुभ नवरात्रि 2023

मां दुर्गा आए आपके द्वार करके 16 श्रृंगार,
आपके जीवन में न आए कभी हार,
हमेशा रहे सुखी आपका ये परिवार।

शुभ नवरात्रि 2023

होकर शेर पर सवार माता रानी आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
भरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।

शुभ नवरात्रि 2023

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

शुभ नवरात्रि 2023

मां लक्ष्मी का आपके सिर पर हाथ हो,
मां सरस्वती का हरदम साथ हो,
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

शुभ नवरात्रि 2023

मां दुर्गा आएं आपके द्वार,
सुख-संपत्ति के साथ मिले आप सभी को खुशियां अपार।

शुभ नवरात्रि 2023

मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के 9 रूपों की भक्ति का ये पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है,
दिल में भक्ति का दिया जलाने का ये पर्व है।

शुभ नवरात्रि 2023