Dandiya or Garba dance, Dress, Stick and Playlist: देशभर के लोग इन दिनों नवरात्रि पर्व को मना रहे हैं और साथ ही डांडिया भी शुरू हो चुके हैं। इस बार भी देश के तमाम बड़े शहरों में डांडिया और गरबा डांस (Garba Dance) को लेकर लोगों में उत्साह है। डांडिया को गुजराती लोग रास डांडिया (Raas Dandiya) कहते हैं, जो कि राज्य का सबसे लोकप्रिय डांस हैं। इस डांस में लकड़ी की दो छड़ियों का प्रयोग किया जाता है। डांस में महिलाएं और पुरुष एक विशेष वेशभूषा में तैयार होते हैं। पहले यह डांस सिर्फ गुजरात में ही मनाया जाता था लेकिन अब संपूर्ण भारत का हिस्सा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के लोग भी इस डांस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बता दें कि अब डांडिया और गरबा डांस अमेरिका, कनाडा और में भी रह रहे भारतीयों के बीच भी उमंग और खुशियां लगाने वाला डांस है। स्कूल, कॉलेजों में भी डांडिया और गरबा की प्रतियोगिताएं होती हैं। हालांकि अब यह डांस आधुनिक डांस के साथ भी जोड़ दिया गया है। आइए जानते हैं गरबा और डांडिया के बारे में और भी बहुत कुछ।

क्या है डांडिया का महत्व (Why Dandiya Dance?)

डांडिया रास डांस देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। यह डांस वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर, पराक्रमी राक्षस राजा के बीच एक नकली लड़ाई का मंचन है। डांडिया की छड़ें देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। चूंकि इस डांडिया को डांडिया भी कहा जाता है इसलिए गुजरात और वंदावन में कुछ कलाकार इस डांस के जरिए कृष्णलीला का मंचन भी करते हैं।

डांडिया और गरबा के बीच अंतर (Difference in Garba and Dandiya)

गरबा और डांडिया के बीच मुख्य अंतर यह है कि गरबा में ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं होती, जबकि डांडिया एक तरह से ग्रुप में खेला जाता है। गरबा में छड़ियों की आवश्यकता नहीं होती जबकि डांडिया इसके बिना नहीं खेला जा सकता है।

कैसे हुई गरबा की उत्पत्ति (Garba Dance First held? )

गरबा गुजरात, राजस्थान और मालवा प्रदेशों में का लोकप्रिय डांस हैं। गरबा के शाब्दिक अर्थ पर गौर करें तो यह गर्भ-दीप से बना है। शुरुआत में देवी के निकट दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता था। इस तरह से पहले यह डांस दीपगर्भ कहलाता था। गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और अश्विन मास की नवरात्रों को गरबा नृत्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रों की पहली रात्रि को गरबा की शुरुआत होती है। फिर उसमें चार ज्योतियाँ प्रज्वलित की जाती हें। फिर उसके चारों ओर ताली बजाती फेरे लगाती हैं। गरबा डांस में ताली, चुटकी, खंजरी, डंडा, मंजीरा आदि का ताल देने के लिए प्रयोग होता है और महिलाएं दो या चार के ग्रुप में मिलकर परफोर्मेंस करती हैं और देवी के गीत अथवा कृष्णलीला संबंधी गीत गाती हैं।

बॉलीवुड में डांडिया (Bollywood song Dandiya Playlist)

हिंदी सिनेमा की ऐसी तमाम फिल्में हैं जिनमें आप डांडिया डांस का आधुनिक रूप देख सकते हैं। इन फिल्मों के ये गाने भी काफी फेमस है जो अक्सर डांडिया और गरबा महोत्सव के दौरान बजाए जाते हैं। जिन पर लोग बिना थिरके रह ही नहीं सकते। दीपिका-रणवीर की फिल्म गलियों की रासलीला रामलीला में नगाड़ा संग ढोल बाजे, Raees का उड़ी उड़ी जाए, Kai Po Che को शुभारंभ, Love yatri का Chogada और कमरिया काफी फेमस हैं।

डांडिया की छड़ियां
डांडिया में प्रयोग की जाने वाली स्टिक्स भी खास होती हैं। वैसे तो ये छड़ियां लकड़ी से ही निर्मित होती हैं लेकिन इनमें कलाकारों द्वारा उकेरी गई कलाकारी देखने लायक होती है। आजकल स्टिक्स भी कई वैरायटी में उपलब्ध हैं जो साउंड लैस भी आती हैं। डांस में प्रयोग की जाने वाली छड़ियों को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।