Mother Teresa Motivational Quotes in Hindi (मदर टेरेसा मोटिवेशनल कोट्स): मदर टेरेसा को ममता की मूरत माना जाता है। वे एक महान समाज सेविका थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया। छोटी सी उम्र से ही उन्होंने लोगों की सेवा करने का जिम्मा उठा लिया था और इसे ताउम्र निभाया। यही वजह है कि मदर टेरेसा को प्रेम और शांति का दूत भी कहा जाता है।

26 अगस्त 1910 को स्कोप्जे में जन्मीं मदर टेरेसा ने जीवन में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए, जिनमें पद्मश्री और नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है। हालांकि, 5 सितंबर 1997 को हार्ट अटैक के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज भले ही मदर टेरेसा हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। उन्होंने अपने जीवन में जो काम किया है, वो आज भी लोगों को प्रेरित करता है, उनके विचार आज भी लोगों को जीवन को सही तरीके से जीने की कला सिखाते हैं।

ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार-

एक मनुष्य को रोटी से अधिक अपने सम्मान की भूख होती है।

अगर आपको किसी से प्यार के शब्द सुनने हैं, तो उसके लिए जरूरी है कि आप उससे प्यार के शब्द कहें। प्यार के शब्द सुनने के लिए पहले प्यार के शब्द कहने पड़ेंगे। यह उसी प्रकार है, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।

कुछ लोग आपकी जिंदगी में एक सबक की तरह होते हैं जबकि कुछ लोग आशीर्वाद की तरह।

एक कल जो कब का गुजर चुका है और एक कल जो अभी तक आया नहीं है, हमारे पास केवल आज ही है, तो चलिए अभी से शुरुआत करते हैं।

जरूरी नही कि सुंदर लोग हमेशा अच्छे हो लेकिन अच्छे लोग हमेशा सुंदर होते है।

जीवन में सबसे बड़ा सुख दूसरों की मदद करना है।

दुनिया में सभी अपनी उलझनों में उलझे हुए हैं। आप जहां जाएं, वहां प्यार फैलाए, ताकि जो भी आपसे मिले वह खुश होकर आपसे विदा ले।

अकेलापन सबसे बड़ी और भयानक बीमारी है।

बात यह नहीं है कि हम कितना देते हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हम कितना प्यार से देते हैं।

भगवान कभी ये नहीं चाहते हैं कि हम सफल हों, वो बस इतना चाहते हैं कि हम निरंतर प्रयास करते रहें।