Merry WhatsApp stickers: क्रिसमस आने में अब बस एक दिन बाकी है। ऐसे में लोगों के घरों में तैयारियों जोरों पर हैं। इस खास त्यौहार को लेकर बाजारों में भी अलग रोनक देखने को मिल रही है, इसके अलावा एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी अभी से जारी हो गया है। हालांकि, अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए एक प्लेन टेक्स्ट मैसेज लिखना आपको कुछ बोरिंग लग रहा है, तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

बता दें कि हर बार के बोरिंग टेक्स से हटकर इस साल आप आपको को व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ शानदार स्टिकर भेजकर उन्हें क्रिसमस की बधाई दे सकते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने फोन से क्रिसमस की शुभकामनाएं डाउनलोड कर लोगों को भेज सकते हैं।

Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes, Greetings: Download and Send

व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें क्रिसमस के स्टिकर्स

  • व्हाट्सएप पर क्रिसमस स्टिकर भेजने के लिए, आपको सबसे पहले Google Play Store से स्टिकर पैक डाउनलोड करना होगा। इसके लिए बस प्ले स्टोर पर जाएं और ‘क्रिसमस स्टिकर्स’ खोजें।
  • इसके बाद दिए गए ऑप्शन में से कोई भी ऐप इंस्टॉल करें। दिए गए ऐप के अंदर आपको कई स्टिकर पैक देखने को मिलेंगे।
  • आप देखेंगे कि सभी स्टिकर्स के बगल में एक ऐड बटन (‘+’ के आकार का) ऑप्शन होगा। आप अपने व्हाट्सएप में मनचाहा स्टिकर पैक जोड़ने के लिए इन बटनों पर टैप कर सकते हैं।
  • ऐड बटन पर टैप करने के बाद व्हाट्सएप पर जाकर, जिसे आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसकी चैट विंडो खोलें।
  • इसके बाद इमोजी बटन खोलें और दाईं ओर स्टिकर टैब पर जाएं। यहां आपको कई स्टिकर पैक दिखाई देंगे, जिनमें से वह एक भी होगा जिसे आपने इंस्टॉल किया था।
  • इसके बाद आप उस स्टिकर पर टैप कर अपनों को भेज सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर ऐसे भेजें क्रिसमस के स्टिकर्स

  • व्हाट्सएप के मुकाबले इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के स्टिकर्स भेजना और अधिक आसान है।
  • इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप खोलें और डायरेक्ट मैसेज (डीएम) सेक्शन पर जाएं।
  • अब उस शख्स की चैट विंडो खोलें, जिसे आप स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • यहां आपको नीचे टेक्स्ट-टाइपिंग बार के बगल में एक स्टिकर आइकन देखाई देगा। यह वॉयस-रिकॉर्डिंग और इमेज-अटैचमेंट बटन के बगल में सबसे दाहिना बटन है।
  • बटन पर टैप करने के बाद यहां आप ‘क्रिसमस’ टाइप कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको एक साथ एक से बढ़कर एक कई क्रिसमस-थीम वाले स्टिकर देखने को मिल जाएंगे।
  • आप इन तमाम स्टिकर्स में से अपने लिए एक या एक से ज्यादा पसंद कर सकते हैं। उन्हें भेजने के लिए उनमें से किसी पर टैप करें।
  • इस तरह बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपनों को एक अलग अंदाज में क्रिसमस की बधाई दे सकते हैं।