Christmas Tree Decoration Ideas 2023: जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑल द वे…ये धुन सुनने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अब क्रिसमस आने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसके साथ ही हर ओर क्रिसमस की ही धूम देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि वैसे तो ये ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन लोकप्रियता के चलते अब अन्य धर्म के लोग भी 25 दिंसबर के दिन इस त्योहार को खूब उत्साह के साथ मनाने लगे हैं। इस दिन लोग अपने घरों को खूबसूरत तरह से सजाते हैं, हाउस पार्टी रखते हैं, एक-दूसरे को ढेरों बधाइयां देते हुए गिफ्ट्स और कैंडी बाटते हैं। इन सब के अलावा क्रिसमस के मौके पर घरों में क्रिसमस ट्री लगाने का भी रिवाज है।

Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes, Greetings: Download and Send

वहीं, अगर आप भी क्रिसमस मनाने वाले हैं, तो आपने भी अपने घरों में क्रिसमस ट्री जरूर लगाया होगा। हालांकि, अगर हर साल की तरह इस साल भी आप वही पुराने और बोरिंग तरीके से अपने क्रिसमस ट्री को डेकोरेट नहीं करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं, जो इस साल आपके क्रिसमस ट्री को एकदम यूनिक बना देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में-

क्रिसमस ट्री से जोड़ें यादें

इस साल अपने क्रिसमस ट्री को यूनिक लुक देने के लिए आप उसके साथ अपनी कुछ खास यादों को जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको एक पतले तार की मदद लेनी है। सबसे पहले तार को जमीन पर सीधा बिछा लें। इसके बाद फेवीकोल या टेप की मदद से अपनी कुछ बेहद खास तस्वीरों को थोड़ा-थोड़ा गैप छोड़कर तार पर चिपका लें। सभी तस्वीरों के ठीक तरह चिपक जाने के बाद इस तार को क्रिसमस ट्री के चारों और लपेट दें। आप चाहें तो बाद में ट्री पर कुछ फैरी लाइट्स भी लगा सकते हैं। ये आईडिया बहुत यूनिक और क्रिएटिव है।

गिफ्ट बॉक्स क्रिसमस ट्री

गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर लोग एक-दूसरे का सीक्रेट सेंटा बनकर उन्हें कुछ उपहार में देते हैं। इस साल आप इस रिवाज को और अधिक खास बना सकते हैं। इसके लिए अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए लाए गए गिफ्ट को किसी बॉक्स में पैक कर लें। पैक बॉक्स पर उस शख्स का नाम लिख दें, जिसे आप वो तोहफा देने वाले हैं। इसके बाद इसे क्रिसमस ट्री पर हैंग कर दें। इस तरह भी आप अपनों को खुश कर सकते हैं। साथ ही अनोखे तरीके से सजा आपका गिफ्ट बॉक्स क्रिसमस ट्री भी बेहद खूबसूरत लगने वाला है।

स्नोमैन क्रिसमस ट्री

इसके लिए कॉटन को आपस में जौड़ते हुए लंबी और हल्की मोटी चादर तैयार कर लें। इसके बाद किसी अन्य की मदद लेते हुए सावधानी से इसे पेड़ के चारो ओर लपेट दें। आप चाहें तो यहां कॉटन की जगह वाइट फैब्रिक ले सकते हैं। इसके बाद एक सफेद बलून पर ब्लैक स्कैच पैन से आंख-नाक और मुंह बना लें। आप थर्माकोल के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। मुंह तैयार हो जाने के बाद इसे पेड़ के ठीक ऊपर लगा दें। इस तरह आपका स्नोमैन क्रिसमस ट्री तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो पेड़ पर जगह जगह कॉटन की छोटी-छोटी बॉल्स भी लगा सकते हैं। ये दिखने में बेहद क्यूट लगने वाला है।

खास चीजों का करें इस्तेमाल

इन सब के अलावा आप क्रिसमस ट्री को सजाने में अपनी और अपनों की कुछ खास चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ ऐसा पेड़ पर लगा सकते हैं, जिससे आपके अपनों की खास यादें जुड़ी हों। इस तरह छोटी-छोटी चीजों से पेड़ को डेकोरेट करने पर ये खूबसुरत भी लगेगा साथ ही इसे देखने के बाद आपके अपनों के चेहरे पर एक अलग मुस्कान भी आ जाएगी।