Christmas 2023 Songs: क्रिसमस आने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। 25 दिसंबर को दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, हमारे देश भारत में भी पिछले कुछ सालों से इस त्योहार का जबरदस्त क्रेज बढ़ा है। इस दिन लोग रेड एंड व्हाइट थीम पर तैयार होते हैं, अपने घरों पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं, केक काटते हैं और दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के साथ जमकर जश्न मनाते हैं।
कई जगहों पर तो 24 दिसंबर की शाम से ही क्रिसमस की पार्टी शुरू हो जाती है। वहीं, कोई भी पार्टी म्यूजिक के बिना अधूरी है। ऐसे में अगर इस साल आपने भी अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी का आयोजन किया है, तो यहां हम आपके लिए क्रिसमस स्पेशल 5 ऐसे सॉन्ग्स लेकर आए हैं, जो आपकी पार्टी में और चार-चांद लगा देंगे। आइए एक नजर डालते हैं इन बेहतरीन गानों पर-
जिंगल बेल्स
क्रिसमस शब्द सुनने भर से लोगों के दिमाग में जिंगल बेल्स सॉन्ग प्ले होने लगता है। इंटरनेट पर इस गाने के कई सारे वर्जन मौजूद हैं। इनमें से आप अपने अनुसार हिंदी या इंग्लिश सॉन्ग को चुन सकते हैं और जमकर इस गाने पर डांस कर सकते हैं।
जश्न-जश्न
गौरतलब है कि क्रिसमस का त्योहार यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। ऐसे में ये सॉन्ग इस दिन के लिए एक दम परफेक्ट रहने वाला है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही आपकी क्रिसमस पार्टी में चार चांद लगा देंगे।
कैरोल ऑफ बेल्स
इस गाने को सुनकर भी आप खुद को थिकरने से रोक नहीं पाएंगे। इंटरनेट पर कैरोल ऑफ बेल्स के भी एक से बढ़कर एक वर्जन आपको मिल जाएंगे। आप इनमें से अपनी पार्टी के लिए परफेक्ट एक गाने को चुनकर एन्जॉय कर सकते हैं।
मेरी क्रिसमस एवरीवन
ये इंग्लिश सॉन्ग भी आपकी पार्टी की शान बन जाने वाला है। साथ ही आपके घर आए मेहमाह इस गाने की धुन को सुनकर खुद को इसपर थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। ऐसे में आप क्रिसमस पार्टी के दिन अपनी प्ले लिस्ट में’ मेरी क्रिसमस एवरीवन’ सॉन्ग को भी जरूर शामिल करें।
आता है सांता क्लॉस आता है
फिल्म शानदार का यह गाना भी क्रिसमस के मौके पर एकदम परफेक्ट रहने वाला है। खासकर बच्चों को इस गाने की धुन और इसके लिरिक्स खूब पसंद आने वाले हैं। आप उन्हें इसका वीडियो भी दिखा सकते हैं, जिसे देखकर यकीनन उनका चेहरा खिल उठेगा।