साल 2016 का अंत होने वाला है और एक नया साल सभी की जिंदगी में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले कि यह साल खत्म हो पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार मना रही है। यह त्योहार जीसस क्राइस्ट के धरती पर जन्म लेने को सेलिब्रेट किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यीशु धरती पर अवतरित हुए थे। उनके माता पिता का नाम मैरी और जोसेफ था। उनके जन्मदिन को प्यार, शांति और सद्भावना के तौर पर मनाया जाता है। इस त्योहार को गैर-ईसाई लोग भी धूमधाम से मनाते हैं। अमूमन प्रार्थना के बाद केक काटकर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। जब पूरी दुनिया क्रिसमस को सेलिब्रेट करता है तो भला इससे हमारी फिल्म इंड्सट्री कैसे अछूती रह सकती है। बॉलीवुड में भी कई गाने क्रिसमस और न्यू ईयर को डेडिकेटिड हैं। बिना इन गानों के आपकी पार्टी का रंग फीका रहेगा। तो क्रिसमस के मौके पर आज हम आपको बताते हैं उन हिंदी गानों के बारे में जिन्हें आप क्रिसकम के मौके पर सुन सकते हैं। जिनकी धुनों पर नाच सकते हैं।
1959 में आई राज कपूर की फिल्म अनाड़ी का गाना- नाइनटीन फिफ्टी सिक्स। इसमें नए साल का स्वागत किया जा रहा है। इसे शंकर- जयकिशन ने कंपोज किया था वहीं मन्ना डे और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को शैलेंद्र ने लिखा था।
1960 में आई फिल्म हम हिंदुस्तानी का गाना- छोड़ो कल की बातें। इसमें अतीत को छोड़कर भविष्य का हाथ थामने को कहा जा रहा है।
1974 में आई फिल्म शानदार का गाना- आता है आता है सैंटा क्लॉज आता है। यह गना जिंगल बैल पर आधारित है।
https://www.youtube.com/watch?v=ffLVwDVzEmk
1975 में आई फिल्म जख्मी का गाना- आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं। इसे बप्पी लाहिड़ी और लता मंगेशकर ने गाया है। यह भी जिंगल बैल्स पर आधारित है।
1975 में ही आई फिल्म दो जासूस का गाना- हैप्पी न्यू ईयर। इसे रविंद्र जैन ने कंपोज जबकि शैलेंद्र सिंह ने गाया था।
