Mahatma Gandhi Inspirational Quotes in Hindi: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था। उनके जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी के ‘सत्याग्रह और अहिंसा’ के सिद्धांतों ने आगे चलकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। उनके दर्शन की बदौलत भारत का डंका पूरा विश्व में बोला और उनके सिद्धांतों ने पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन के लिये प्रेरित किया।
1920 से लेकर 1947 में आजादी मिलने तक गांधी जी कांग्रेस के सुप्रीम कमान रहे। 30 जनवरी 1948 को नाथुराम गोडसे नामक हिन्दू कट्टरपंथी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनकी मृत्य पर अपने संबोधन में सच ही कहा था, ‘हमारे जीवन से प्रकाश चला गया’। भारत की आजादी के नायक और करोड़ों भारतीयों के ‘बापू’ आज भी अपने विचारों से हमें राह दिखाते हैं। आप भी महात्मा गांधी के अनमोल वचनों और संदेशों के जरिए राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए याद कर सकते हैं।
– व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
– अपने से हो सके, वह काम दूसरे से न कराना।
– शारीरिक उपवास के साथ-साथ मन का उपवास न हो तो वह दुर्भाग्य पूर्ण और हानिकारक हो सकता है।
– आप नम्र तरीके से दुनिया को हिला सकते है।
– शुद्ध हृदय से निकला हुआ वचन कभी निष्फल नहीं होता।
– जो डरता है वह खोता है।
– रामायण का पाठ करते रहना व्यर्थ है यदि आप राम जैसा आचरण नहीं करते।
– मनुष्य जब एक नियम तोड़ता है तो बाकी अपने आप टूट जाते हैं।
– अपनी बुराई हमेशा सुनें, अपनी तारीफ कभी न सुनें ।
– जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।