Mahatma Gandhi Death Anniversary महात्मा गांधी की आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या जरूर हो गई थी लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा हैं। उनकी सोच और संदेश को पूरी दुनिया ने न सिर्फ उस दौर के लिए मजबूत माना बल्कि आज भी उनके सिद्धांतों पर अमल कर बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है। बापू ने दुनिया को अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया था।
आइए बापू के पुण्य तिथि पर जानते हैं उनके वो विचार जो आज भी अटल सत्य हैं और जिन पर पूरी दुनिया विश्वास करती है…
-व्यक्ति अपने विचारों के अलावा कुछ नहीं है।
-हमेशा विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य से लक्ष्य तय करें। सब कुछ ठीक हो जायेगा।
-थोड़ा सा अभ्यास करना बहुत सारे उपदेशों से काफी बेहतर होता है।
-विश्वास को तर्क से तौलने की जरूरत होती है। जब विश्वास अंधा हो जाता है तभी मर जाता है।
-बापू ने आजादी के जंग में एक अहम बात कही थी। ‘पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
-ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, उनमें सामंजस्य में होगा।
-कमजोर कभी क्षमा नहीं करता। क्षमाशीलता सिर्फ ताकतवर की निशानी है।
-किसी देश की महानता उस देश द्वारा उसके जानवरों से किये जाने वाले व्यवहार से परखी जा सकती हैं।
-कुरीति के अधीन होना कायरता है, उसका विरोध करना पुरुषार्थ है।
-कमजोर कभी माफी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।
-मौन रहना सबसे मजबूत भाषण है। धीरे-धीरे सारा संसार आपको सुनेगा।
-कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसा सीखो जिससे कि तुम हमेशा के जीने वाले हो।
-जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
-विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
-किसी मित्र के साथ मित्रतापूर्ण होना आसान है, लेकिन जो आपको शत्रु समझता है उसके साथ मित्रतापूर्ण होना सच्चे धर्म का सार है।