नेहा ने गुरुवार (11 अप्रैल 2019) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि रिलेशनशिप में रहते हुए ब्वॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड से किस तरह बर्ताव करना चाहिए। नेहा ने जो स्टोरी शेयर की उसमें लिखा था ‘Treat your girlfreind nice or someone else will’ यानि की अपनी गर्लफ्रेंड का ख्याल रखिए वर्ना कोई और रखेगा। इसपर नेहा ने आगे लिखा ‘हमें खुद अपना ख्याल रखना चाहिए और किसी पर भी आश्रित नहीं रहना चाहिए।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नेहा ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की गई सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। इस दौरान नेहा कई शो में बेहद भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कुछ हफ्तों बाद कहा कि वह ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि नेहा ने कहा कि दोनों का अलग होना एक सोच समझकर लिया गया फैसला था। उन्होंने बताया कि वह हिमांश से शादी करन चाहती थीं।