किस ना सिर्फ आपके प्यार को मजबूत बनाता है बल्कि रिश्ते को भी बेहतर करता है। किस करने से दो लोगों के बीच का जुड़ाव बढ़ जाता है। हालांकि किस करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन इसके कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। लेकिन कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि किस करने से उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे में लोगों को इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए किस करने से भले ही उनका रिश्ता मजबूत होता है, लेकिन स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। आइए जानते हैं कि किस करने के क्या स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

शरीर में बैक्टीरिया को बढ़ाता है:
किस करने से आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आपके पार्टनर के मुंह में प्रवेश करता है जिसके कारण इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। किस करने से गैस्ट्रोइंटेसटाइनल और रेस्पिरेट्री सिस्टम भी प्रभावित होता है।

मुंह में छाले हो जाते हैं:
किस करने से मुंह में छाले हो जाते हैं। यह एक प्रकार का इंफेक्शन है जो हर्पिज के कारण होता है और मुंह में छाले होने का कारण बनता है। यह वायरस संक्रामक होता है जिसकी वजह से माउथ इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

कैविटी को बढ़ाता है:
आपके मुंह में मौजूद सलाइवा आपके पार्टनर के मुंह में प्रवेश करता है जिसके कारण दांतों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसके अलावा किस करने से कैविटी भी प्रभावित होती है और दांत भी खराब हो जाता है।

इंफेक्शन बढ़ाता है:
किस करने से आपको और आपके पार्टनर दोनों को ही इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरिया और कीटाणुओं  के कारण आपके शरीर में कई प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। ये बैक्टीरिया ना सिर्फ आपके मुंह के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि आपके पेट की समस्याओं को भी बढ़ाता है। ऐसे में आपको किस करने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।