How to impress a Woman: प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। कोई भी इंसान जब प्यार में होता है तो उसका जीने का तरीका एकदम बदल जाता है। हर कोई अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कई चीजें करते हैं। लेकिन कई बार छोटी सी गलती की वजह से आपका प्यार आपसे दूर हो जाता है। ब्रेकअप करना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है मगर कई मामलों में यह सही भी होता है। कई लोगों से बात करने के बाद यह बात पता चली है कि कुछ मामूली बातों की वजह से लोग एक-दूसरे से अलहग हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्यार में हैं तो सावधान हो जाइए। हम आपको बताने वाले हैं वो बातें जिनकी वजह से आमतौर पर ब्रेकअप होता हैं। आप इन बीतों का ध्यान रखेंगे तो आपका पार्टनर आपसे कभी दूर नहीं जाएगा।
अपरिपक्वता किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं है। कई महिलाएं अपरिपक्व पुरुष पार्टनर होने की शिकायत करती हैं, जो अपनी जिंदगी के बारे में कभी गंभीर नहीं होते हैं। छोटे-छोटे बच्चों वाले मूमेंट महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन हर समय बच्चे बने रहना इरिटेट कर देता है।
‘तुम बदल गए हो’ यह सबसे बड़ा कारण होता है ब्रेकअप का। यह फनी लग सकता है लेकिन अगर आपका पार्टनर नकारात्मक तौर पर बदल रहा है तो यह अच्छी बात नहीं है। ऐसे में आप उसके साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकते।
फोन ना उठाना, डेट कैंसिल कर देना, दिए हुए गिफ्ट भूल जाना या वापस कर देना लड़कियों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि उनके पार्टनर की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। इसकी वजह से जल्द ही दोनों अलग हो जाते हैं।
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि लड़कियां पैसों का बहुत ध्यान रखती हैं। हर लड़की एक सुरक्षित भविष्य चाहती है जिसमें कि कोई बुराई नहीं है। अगर आप उन्हें एक सुरक्षित भविष्य नहीं दे पाते हैं तो वो आपसे दूर हो जाएगी।
कई बार मोजों से आने वाली और सासं की दुर्गंध भी ब्रेकअप का कारण बनती है।
लंबी दूरी के रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते। बेशक आज के तकनीकी युग में आप स्काइप या फोन के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहते हों लेकिन आप उनके साथ बैठकर कॉफी नहीं पी सकते। आप ऐसी कोई भी चीज नहीं कर सकते जिसकी उन्हें इच्छा है। इसी वजह से कुछ दिनों बाद ही दोनों की राहें अलग हो जाती हैं।
हमेशा ईमानदार रहें। यह बात किसी भी रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है।
पैरेंट्स और पार्टनर के बीच में कोई भी लड़की पड़ना नहीं चाहती है। कई लड़किया इसी वजह से ब्रेकअप कर लेती हैं क्योंकि वो लगातार दोनों के बीच हो रही लड़ाई में नहीं चाहती।
अगर आप अपनी पार्टनर को संतुष्ट करने में असमर्थ हैं तो वो आपसे दूर चली जाएगी। संतुष्टि रिलेशनशिप की महत्वपूर्ण जरूरत है।
हनीमून का समय खत्म होने के बाद कई बार रिश्तों में स्पार्क भी खत्म हो जाता है। आप एक-दूसरे सो बोर होना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से रिश्ते के खत्म होने के चांस बढ़ जाते हैं।