आजकल ब्रेकअप पार्टी का जमाना है जितनी खुशी लोगों को रिश्ता जोड़ते समय नहीं होता उससे कई गुना उसे तोड़ते समय होता है। यही वजह है कि आजकल ब्रेकअप होना आम हो गया है। आज कब कौन कहां किसके साथ धोखा कर जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। प्यार में धोखा खाने के बाद लड़का हो या लड़की सभी अपने फ्रेंड्स को जमकर ट्रीट देते हैं और अपने एक्स को गाली भी। वो दौर अलग था जब ब्रेकअप होने के बाद लड़के-लड़कियां खाना-पीना छोड़ आंसू बहाने में जुट जाते थे। यहां हम बात करते हैं लड़कों की। अक्सर ब्रेकअप होने के बाद लड़के ऐसे पेश आते हैं जैसे कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया हो। किसी एक लड़की से प्यारा में धोखा खाने के बाद लड़कों को लगता है कि उनके लिए अब इस दुनिया में कोई बना ही नहीं है।

लेकिन ये सब ज्यादा से ज्यादा एक से दो दिन तक चलता है। फिर वह अपनी पुरानी लाइफ में वापस जीने लग जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ब्रेकअप होने के बाद दूसरी लड़कियों को पटाने के लिए कैसी-कैसी कोशिशें करते हैं लड़के?? चलिए आज हम आपको बताते हैं। लड़के सबसे पहले शुरुआत ऐसी लड़कियों से करते हैं जो उनकी एक्स की सहेली रही हो। वो अक्सर उसे प्यार भरा मैसेज करते हैं।

ऐसे में सामने वाली लड़की को लगता है कि लड़का अभी भी उस एक्स को भुला नहीं पाया है और बेचारा इतना रोमांटिक है फिर भी लड़की उसे छोड़ गई। जिस लड़की से जान पहचान नहीं होती उन्हें अक्सर लड़के नॉनवेज जोक्स भेजते हैं अगर लड़की सही जवाब देती हैं तो ठीक वरना अपने दोस्तों पर मैसेज भेजने का आरोप लगाकर खुद को भोला बता देते हैं।